Home/E24 News/Entertainment News Live: 'इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा' सारा अली खान ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी
Entertainment News Live: ‘इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा’ सारा अली खान ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में बताया कि उन्हें नेपोटिज्म का कोई खास फायदा नहीं मिला. आज एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का जन्मदिन है. वहीं, फिल्म 'उड़ता तीर' की कमाई में गिरावट देखने को मिली.
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार सारा अपने एक बयान की वजह से चर्चाओं का केंद्र बनी हुई हैं. दरअसल, शर्मिला टैगोर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की पोती और एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने हाल ही में बताया कि उन्हें नेपोटिज्म का कोई खास फायदा नहीं मिला. हालांकि, वो ये भी मानती हैं कि उन्हें नेपोटिज्म की वजह से ही बॉलीवुड में एंट्री मिली. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पापा ने कभी किसी से उन्हें काम देने के लिए मिन्नतें नहीं कीं.
मैं इतनी भोली…
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने माना कि स्टार किड होने की वजह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने का फायदा मिला. सारा ने कहा, ‘यह दोनों का कॉम्बिनेशन है. मैं इतनी भोली या बेवकूफ नहीं हूं कि इस बात को न मानूं और शुक्रगुजार न होऊं कि इसने दरवाजे खोले हैं. इसने मुझे एक्सेस दिया है; इसने मुझे पहचान और शोहरत दी है, शायद एक्टर बनने से पहले ही. लेकिन ऐसा कहने के बाद, कभी-कभी मुझे लगता है कि नेपोटिज़्म लोगों के लिए एक बुरा शब्द बन गया है. जो मुझे पसंद नहीं है, वह यह है कि इससे किसी की मेहनत को कम कर दिया जाता है.’
सारा अली खान ने आगे कहा, ‘मैंने यह पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहूंगी. चाहे वह जान्हवी हो, अनन्या हो या मैं, हमने यह नहीं चुना कि हम किसके घर में पैदा होंगे. हम बस किस्मत वाले थे. मुझे नहीं लगता कि यह सही है कि हमें उस चीज के लिए सजा दी जाए, जिसमें हमारी कोई गलती नहीं है. क्या मुझे लगता है कि हमारे पास कोई प्रिविलेज है? हां, बिल्कुल. हमें ऐसा डेब्यू मिला, जिसके लिए लोग तरसते हैं. लेकिन अपने करियर के 8 साल बाद भी, लोगों को यह सब सुनना पड़ रहा है. मुझे नहीं लगता कि यह जिम्मेदारी मुझ पर होनी चाहिए. मैं एक सिंगल मदर के साथ रहती हूं. मेरे पापा कभी किसी के ऑफिस नहीं गए और न ही कभी किसी से मेरे कॉन्ट्रैक्ट पर बात की. ‘केदारनाथ’ के समय जब मुझे कोई दिक्कत हुई, तो मैंने खुद ही सुलझाई. यह दोधारी तलवार है, क्योंकि इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा.’
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 25.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 38.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
12:30 (IST) 28 Oct 2026
Entertainment News Live: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का जन्मदिन आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का आज जन्मदिन है. अदिति राव हैदरी का ताल्लुक हैदराबाद के राजघराने से है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आई मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से की थी, जिसमें उन्होंने मेगास्टार ममूटी के साथ काम किया था. साल 2009 में आई अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली-6' से अदिति राव हैदरी ने बॉलीवुड में कदम रखा. जिसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.