Ramayana Premiere: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी इस फिल्म का मंगलवार, 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में खास प्रीमियर रखा गया. इस दौरान रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. वहीं, इवेंट में ‘जय श्री राम’ के नारे भी सुनाई दिए.
हॉलीवुड में छाई ‘रामायण’ की स्टारकास्ट
लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित इस खास इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी पहुंचे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सितारे रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आए. भारतीय संस्कृति और रामायण से जुड़ी इस फिल्म को लेकर वहां मौजूद लोगों का उत्साह भी देखने लायक था.
राम बने रणबीर का दिखा शाही अंदाज
फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहे. उन्होंने प्रीमियर के लिए शिमरी सिल्वर बंदगला पहना था. उनके इस स्टाइलिश और रॉयल अंदाज ने लोगों को खूब इंप्रेस किया. अब फैंस को बड़े पर्दे पर रणबीर को भगवान राम के किरदार में देखने का इंतजार है.

रावण बनकर पहुंचे यश, पत्नी राधिका ने बटोरी सुर्खियां
वहीं, फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश भी अपने लुक से छा गए. वह पत्नी राधिका पंडित के साथ प्रीमियर में पहुंचे. यश ने ऑल-ब्लैक आउटफिट के साथ ब्रोच और काला चश्मा पहना था. दूसरी ओर, राधिका ग्रीन और गोल्डन सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. दोनों की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं.
सीता बनीं साई पल्लवी ने जीता दिल
मां सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी लाल जरदोजी साड़ी में दिखाई दीं. उन्होंने अपने लुक को सिंपल और ट्रेडिशनल रखा. खुले बालों और मिनिमल मेकअप में उनका अंदाज काफी ग्रेसफुल लगा.
4000 करोड़ का बजट, फिल्म पर टिकी निगाहें
इस प्रीमियर में कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं. हालांकि, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे और शूर्पणखा की भूमिका में नजर आने वाली रकुल प्रीत सिंह इवेंट में नहीं दिखे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इतने बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट वाली इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. अब देखना होगा कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की यह फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.