Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vivian Dsena ने 400 बार झेला रिजेक्शन, एक्टर ने इंटरव्यू में बताई स्ट्रगल स्टोरी

Vivian Dsena Struggle Story: विवियन डीसेना ने अपनी लाइफ में एक या दो बार नहीं बल्कि 400 बार रिजेक्शन फेस किया है। एक्टर ने हाल ही में इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

---विज्ञापन---

Vivian Dsena Struggle Story: बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनर अप विवियन डीसेना सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में विवियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में भी नजर आए थे। जहां उन्होंने अपनी बिग बॉस की जर्नी के बारे में खुलकर बात की। उनके साथ उनकी वाइफ नूरन अली भी नजर आईं। वहीं एक्टर इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव लग रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल स्टोरी को याद किया। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के टॉप 2 फाइनलिस्ट कौन? नेटिजन्स ने किसे बताया विनर?

---विज्ञापन---

रिजेक्शन से टूट गए थे विवियन

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विवियन डीसेना ने अपनी इंडस्ट्री में अपनी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि अपनी करियर में उन्हें 350-400 बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। साथ ही एक्टर ने कहा, ‘मैंने अपने बहुत से ऑडिशन दिए हैं मेरा मुंह पर लोग दरवाजा बंद कर देते थे और रिजेक्ट कर देते थे। इतनी बार रिजेक्शन देखकर मैं भी टूट गया था, लेकिन ये फेस भी बहुत जरूरी होता है। इससे सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है।’

---विज्ञापन---

लाइफ के लिए जरूरी रिजेक्शन

विवियन ने आगे बताया, ‘इंडस्ट्री में रिजेक्शन तो हर किसी एक्टर ने फेस किया है। ऐसा कोई नहीं होगा जिसने अपनी जिंदगी में रिजेक्शन नहीं देखा हो। ये हम जैसे एक्टर्स की लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। हमारी लाइफ में ऐसे उतार-चढ़ाव आना बहुत कॉमन होता है और ये करियर में ग्रोथ के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।’

इन शोज में किया काम

बता दें विवियन डीसेना ने हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में भी रिवील किया था कि उन्होंने आज तक चार टीवी सीरियल्स किए हैं। इनमें ‘प्यार की एक कहानी’, ‘मधुबाला’, ‘शक्ति’ और ‘तुम बिन’ शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि ये चारों शोज टीवी पर सुपरहिट साबित हुए थे। हाल ही में वो ‘बिग बॉस 18’ के फर्स्ट रनर अप के रूप में उभरे थे। भले ही वो ट्रॉफी नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने ऑडियंस का दिल जीता था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Preity Zinta पर कांग्रेस ने क्यों साधा निशाना? सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद, जानिए सच्चाई

First published on: Feb 28, 2025 12:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola