साउथ सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले ही वो एक विवाद में घिर गए हैं। दरअसल चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कमल हासन ने कहा था कि आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से पैदा हुई है। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उनकी जमकर आलोचना हो रही है। वहीं एक्टर ने अब इस बयान पर सफाई दी है। आइए आपको भी बताते हैं कमल हासन ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: ‘ये खानदानी बीमारी…’, Janhvi Kapoor पर फिर भड़के नेटिजन्स, जानें आखिर क्या है मामला?
क्या बोले कमल हासन?
कमल हासन ने साफ किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था, बल्कि उनका बयान ऐतिहासिक संदर्भों और प्रेम भावना के साथ दिया गया था। एएनआई के मुताबिक कमल हासन ने कहा, ‘मैंने जो कहा था, वो प्यार से कहा था। बहुत से इतिहासकारों ने मुझे भाषा का इतिहास पढ़ाया है। मेरा इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इतिहासकारों का किया जिक्र
एक्टर ने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि तमिलनाडु में मेनन हमारे मुख्यमंत्री रहे, रेड्डी हमारे मुख्यमंत्री रहे और कन्नड़ अयंगर हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं। पॉलिटिशियन भाषा के बारे में बात करने के लिए योग्य नहीं हैं, जिसमें मैं खुद भी शामिल हूं। हमें ये गहन चर्चाएं इतिहासकारों और पुरातत्वविदों पर छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसका एक तीसरा पहलू भी है, विद्वान और भाषा विशेषज्ञ। मैं सिर्फ स्पष्टीकरण दे रहा हूं ये कोई उत्तर या माफी नहीं है। क्योंकि प्यार कभी माफी नहीं मांगता।
पॉलिटिशियन्स ने जताई नाराजगी
वहीं कर्नाटक में कमल हासन के इस बयान को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ‘कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है। कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है।’ वहीं राज्य भाजपा प्रमुख विजयेंद्र येदियुरप्पा ने एक्टर के व्यवहार को अशिष्ट करार देते हुए उन पर कन्नड़ भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘भूल चूक माफ’ की कमाई की रफ्तार जारी, जानें कैसा रहा ‘रेड 2’ का हाल?