Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Miss Universe 2026: क्या भारत की बेटी रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां होगा मिस यूनिवर्स 2026 का महासंग्राम?

मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले जल्द होने वाला है. जहां 116 देशों की सुंदरियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी. वहीं इस बार भारतीय फैंस की नजरें खास तौर पर देश की बेटी काजिया लिज मेजो पर टिकी हैं.

Miss Universe 2026
क्या भारत की बेटी रचेगी इतिहास? Photo Credit- Social Media

दुनियाभर की खूबसूरत और टैलेंटेड हसीनाओं के बीच एक बार फिर खूबसूरती का महासंग्राम होने जा रहा है. मौका है मिस यूनिवर्स 2026 का, जहां 116 देशों की सुंदरियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं. जहां हर किसी का सपना है कि दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट जीतकर चमचमाता ताज अपने नाम करें, लेकिन इस बार भारतीय फैंस की नजरें खास तौर पर देश की बेटी काजिया लिज मेजो पर टिकी हैं, लेकिन सवाल है क्या वह भारत के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीत पाएंगी.

कब और कहां होगा ग्रैंड फिनाले?

75वां मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन 24 नवंबर 2026 को प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में होगा. इस शानदार इवेंट की मेजबानी जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम करेगा. ग्रैंड फिनाले में 116 कॉम्पटीटरों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. आखिर में मौजूदा मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किस देश की सुंदरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब अपने नाम करती है.

---विज्ञापन---
प्रतियोगिता के लिए पहुंचती हुईं सुंदरियां, काजिया भी आईं नजर

कौन हैं भारत की काजिया लिज मेजो?

मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उतरीं काजिया लिज मेजो महज 19 साल की हैं. उनका जन्म संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में हुआ था. जबकि उनका परिवार केरल से ताल्लुक रखता है. काजिया ने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया है.

भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करने को तैयार

काजिया अपनी खूबसूरती के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी दुनिया के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं. वह अपने खास पहनावे के जरिए केरल की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखा रही हैं. उनका पारंपरिक अंदाज भी काफी चर्चा में है.

115 सुंदरियों को देनी होगी कड़ी टक्कर

इस बार काजिया के सामने 115 अन्य देशों की प्रतियोगियों की चुनौती है. हर कंटेस्टेंट अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ताज जीतने का सपना लेकर पहुंची है. ऐसे में मुकाबला आसान नहीं होने वाला. अब भारतीय दर्शकों को इंतजार है उस पल का, जब मिस यूनिवर्स के मंच पर भारत का नाम गूंजेगा.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 24, 2026 08:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो