Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sachin Tendulkar या Sunny Deol? कौन ज्यादा अमीर ? दोनों के ‘समधी’ बनने की चर्चा ! जानिए एक-एक Detail

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के मशहूर देओल परिवार के बीच रिश्ते की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चर्चा है कि सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल एक-दूसरे को पसंद करते हैं और साल 2027 में शादी कर सकते हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 23, 2026 17:48
Share :
Sunny Deol

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के मशहूर देओल परिवार के बीच रिश्ते की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चर्चा है कि सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल एक-दूसरे को पसंद करते हैं और साल 2027 में शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों परिवारों की तरफ से इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच दोनों परिवारों की संपत्ति को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ करीब 1500 करोड़ रुपये बताई जाती है। क्रिकेट के अलावा उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापनों और बिजनेस में निवेश के जरिए भी खूब कमाई की है। सचिन Spinny और JetSynthesys जैसे बिजनेस में निवेश कर चुके हैं। इसके अलावा उनका रेस्टोरेंट बिजनेस और कपड़ों का ब्रांड भी है। मुंबई के बांद्रा में उनका आलीशान बंगला भी मौजूद है। वहीं, सनी देओल की नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े सामने आते रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 130 करोड़ रुपये है, जबकि कुछ में यह आंकड़ा 200 से 220 करोड़ रुपये तक बताया गया है। सनी की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, विज्ञापन और प्रोडक्शन से जुड़ा काम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी विजेता फिल्म्स भी उनके करियर का अहम हिस्सा है। फिल्म ‘गदर 2’ की शानदार सफलता के बाद उनकी मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि, ये सभी नेटवर्थ के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं किए गए हैं।

First published on: Nov 23, 2026 05:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो