Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dharmendra की याद में तड़पीं Hema Malini, दिवंगत ‘पति’ की याद में छलका दर्द! इंटरनेट पर वायरल पोस्ट!

धर्मेंद्र की पहली डेथ एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी भावुक हो गईं। पति को याद करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और दिल छू लेने वाला नोट लिखा। हेमा ने बताया कि एक साल बीतने के बावजूद धर्मेंद्र को खोने का दर्द कम नहीं हुआ है। उनके लिए धर्मेंद्र सिर्फ पति नहीं, बल्कि दोस्त, मार्गदर्शक और पूरी दुनिया थे। हेमा की इस भावुक पोस्ट ने फैंस की आंखें नम कर दीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 24, 2026 17:03
Share :
Dharmendra-Hema Malini

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को दुनिया से अलविदा कहे एक साल बीत चुका है, लेकिन उनकी यादें आज भी पत्नी हेमा मालिनी के दिल में ताजा हैं। धर्मेंद्र की पहली डेथ एनिवर्सरी पर हेमा एक बार फिर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। हेमा ने बताया कि एक साल बीतने के बावजूद उन्हें धर्मेंद्र को खोने का दर्द आज भी उतना ही महसूस होता है। धर्मेंद्र सिर्फ उनके पति नहीं, बल्कि दोस्त, मार्गदर्शक, ताकत और उनकी पूरी दुनिया थे। उनके बिना जिंदगी बेहद खाली लगती है। अपने इस पोस्ट में हेमा ने भगवद गीता का भी जिक्र किया। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी हिंदी सिनेमा की चर्चित लव स्टोरीज में शामिल रही है। दोनों ने साल 1980 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। बता दें कि धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। शोले, चुपके-चुपके और सीता और गीता जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 89 साल की उम्र में उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा लगा था। आज उनकी पहली बरसी पर हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।

First published on: Nov 24, 2026 05:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो