सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके परिवार से जुड़ा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, अंजलि की भाभी आरती अरोड़ा ने अपने पति और ससुरालवालों पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आरती ने मीडिया से बातचीत में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरती की वकील के मुताबिक, आरती और उनके पति की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों ने पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की और बाद में परिवारों की मौजूदगी में अरेंज मैरिज भी की। आरोप है कि शादी के महज एक महीने बाद ही आरती के साथ मारपीट शुरू हो गई थी। वकील ने दावा किया कि इस पूरे मामले की जानकारी आरती के सास-ससुर और ननद अंजलि अरोड़ा को भी थी। वकील के अनुसार, आरती के पास कथित घटनाओं के वीडियो मौजूद थे, लेकिन उनका फोन तोड़ दिया जाता था। दावा है कि अब तक 5 से 6 फोन तोड़े जा चुके हैं और उनके करीब 600 वीडियो डिलीट कर दिए गए। इसके अलावा, आरती पर जादू-टोना किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं, आरती ने रोते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मारपीट होने और बेहोश होने का भी दावा किया। आरती ने कहा कि अंजलि की लोकप्रियता के कारण उन्हें लगता है कि उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिलेगा। फिलहाल, इस मामले पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। हालांकि, ये सभी आरोप आरती और उनकी वकील की ओर से लगाए गए हैं। अंजलि अरोड़ा की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
---विज्ञापन---
प्रेग्नेंट भाभी ने लगाए ‘सीता’ पर आरोप! घर में हुई ‘महाभारत’ ! एक्ट्रेस ननद की हरकत पर खूब रोईं!
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके परिवार से जुड़ा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, अंजलि की भाभी आरती अरोड़ा ने अपने पति और ससुरालवालों पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
First published on: Nov 23, 2026 05:43 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola