Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan: एक बार फिर प्रेम बनकर पर्दे पर लौटेंगे सलमान खान, सूरज बड़जात्या ने दिया ‘प्रेम की शादी’ पर बड़ा अपडेट

बॉलीवुड के 'भाईजान' जल्द ही अपने पसंदीदा किरदार प्रेम के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार भी वो सूरज बड़जात्या की फिल्म के साथ प्रेम के रूप में लौट रहे हैं.

salman khan
सूरज बड़जात्या ने दिया 'प्रेम की शादी' पर बड़ा अपडेट, Photo Credit- Social media

सलमान खान के फैंस के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है. बॉलीवुड के भाईजान जल्द ही अपने पसंदीदा किरदार प्रेम के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार भी उनके साथ निर्देशक सूरज बड़जात्या नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आई है, दर्शकों को एक यादगार फिल्म देखने को मिली है. अब फैंस को इनकी अगली फिल्म ‘प्रेम की शादी’ का इंतजार है. हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

‘प्रेम की शादी’ पर सूरज बड़जात्या ने दिया अपडेट

दरअसल, सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में आयुष्मान का नाम भी प्रेम ही है. इसी बीच सूरज बड़जात्या ने सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म को लेकर भी बात की है.

---विज्ञापन---

सूरज बड़जात्या का फिल्म पर बयान

फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में निर्देशक ने बताया कि सलमान के साथ उनकी फिल्म ‘प्रेम की शादी’ को तैयार होने में अभी थोड़ा समय लगेगा. उन्होंने कहा कि फिल्म की कुछ चीजों को अभी और बेहतर बनाने की जरूरत है. सूरज के इस बयान से साफ है कि वह फिल्म को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते और हर चीज को पीक डीटेलिंग देना चाहते हैं.

कब हुआ था फिल्म का एलान?

सलमान खान और सूरज बड़जात्या की इस फिल्म का एलान साल 2022 में हुआ था. उस दौरान सलमान खान सूरज की फिल्म ‘ऊंचाई’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों ने साथ में अगली फिल्म करने की जानकारी दी थी. सूरज ने कहा था कि प्रेम वापस आएगा. इसके बाद सलमान ने भी मजाकिया अंदाज में कहा था कि प्रेम की वापसी होगी और इस बार उसकी शादी भी जरूर होगी.

---विज्ञापन---

सलमान ने किया टाइटल का खुलासा

इसी बातचीत में सलमान ने फिल्म के टाइटल ‘प्रेम की शादी’ का खुलासा किया था. जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर काफी हाई हैं. बता दें सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने ‘मैंने प्यार किया’ से लेकर ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं. जिसमें सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है.

First published on: Nov 24, 2026 05:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो