Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Avengers Doomsday: एडवांस बुकिंग में’रामायण’ और ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ कहां पहुंची ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’? आंकड़े कर देंगे हैरान

Avengers Doomsday Advance Booking: 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

Avengers doomsday
क्या 'एवेंजर्स: डूम्सडे' तोड़ पाएगी 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड? Photo Credit- Social Media

Avengers Doomsday Advance Booking: हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी MCU की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आते ही हर कोई हैरान है. खास बात ये है कि इसने ‘रामायण’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी भारतीय फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ पार

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार 24 नवंबर तक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भारत में एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. इसमें फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 22 करोड़ रुपये आए हैं.

---विज्ञापन---

कब से शुरू हुई थी एडवांस बुकिंग?

फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 नवंबर को शुरू हुई थी. यानी महज एक हफ्ते में फिल्म ने ये बड़ा आंकड़ा पार कर लिया. अब तक इसके 8 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. रिलीज में अभी 23 दिन बाकी हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है.

‘रामायण’ और ‘धुरंधर 2’ को छोड़ा पीछे

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की सबसे खास बात इसकी बुकिंग की रफ्तार है. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था, लेकिन इन फिल्मों को ये मुकाम रिलीज से करीब एक हफ्ते पहले मिला था.

---विज्ञापन---

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने रिलीज से पहले किया कमाल

वहीं, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने रिलीज से तीन हफ्ते से ज्यादा पहले ही ये कमाल कर दिखाया है. इससे साफ है कि भारत में मार्वल की फिल्मों को लेकर फैंस का उत्साह किस स्तर पर है.

क्या टूटेगा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड?

भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग का सबसे बड़ा रिकॉर्ड फिलहाल अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नाम दर्ज है. साल 2024 में फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 91 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. बहरहाल, बड़ा सवाल ये है कि क्या ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज से पहले इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी. फिलहाल फिल्म की मौजूदा बुकिंग को देखते हुए फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ी हुईं हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 24, 2026 09:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो