Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ये खानदानी बीमारी…’, Janhvi Kapoor पर फिर भड़के नेटिजन्स, जानें आखिर क्या है मामला?

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस को उनके रूड बिहेवियर की वजह से काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है। आइए आपको भी पूरी बात बताते हैं।

---विज्ञापन---

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार जाह्नवी कपूर ने अपना डेब्यू किया। उनकी मूवी होमबाउंड का प्रीमियर भी कान्स में हुआ, जिसे काफी सराहना मिली। वहीं इस दौरान उनके साथ उनके को-एक्टर्स ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी नजर आए। सोशल मीडिया पर तीनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स जान्हवी की हरकत पर आगबबूला हो गए और उन पर काफी भड़क रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘भूल चूक माफ’ की कमाई की रफ्तार जारी, जानें कैसा रहा ‘रेड 2’ का हाल?

---विज्ञापन---

इंटरव्यू के दौरान फुसफुसाते आए नजर

दरअसल सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर, विशाल जेठवा और ईशान खट्टर एक इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। जहां ईशान सवालों के जवाब दे रहे हैं और जान्हवी और विशाल एक-दूसरे के कान में कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। नेटिजन्स को दोनों का ये बिहेवियर पसंद नहीं आया और दोनों ने नाराज होते हुए यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

क्या बोले यूजर्स?

नेटिजन्स ने उनके इस व्यवहार को असभ्य बताया। एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, जब कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो सामने वाले को फुसफुसाना नहीं चाहिए, ये बोलने वाले व्यक्ति के लिए थोड़ा अपमानजनक और असम्मानजनक होता है।’ दूसरे यूजर ने जान्हवी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये उनकी खानदानी बीमारी है। उनकी बहन सोनम भी ऐसा ही कर चुकी हैं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘उन्हें खुद को शिक्षित करना चाहिए। 5 मिनट बाद बातें कर लेना भाई। जिंदगी भर का नहीं है इंटरव्यू।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

एक और वीडियो हुआ था वायरल

वहीं बता दें इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुई थी। इसमें ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग के दौरान जब जान्हवी स्टेज पर चढ़ रही थीं तो ईशान ने सहारे के लिए अपना हाथ आगे किया था और जान्हवी ने उन्हें इग्नोर कर दिया था। वहीं ‘होमबाउंड’ की बात करें तो इसे नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया है। कान्स में मूवी को नौ मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly नहीं, पॉपुलैरिटी में आगे निकली ये हसीना, जानें टॉप 10 में कौन-कौन?

---विज्ञापन---

 

First published on: May 29, 2025 09:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola