Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: ‘भूल चूक माफ’ की कमाई की रफ्तार जारी, जानें कैसा रहा ‘रेड 2’ का हाल?

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है। साथ ही अजय देवगन की रेड 2 ने भी अपनी रफ्तार बराकरार करके रखी है।

---विज्ञापन---

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया है। फिल्म रिलीज के कुछ दिन बाद एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने परिवार के साथ ‘भूल चूक माफ’ देखी और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। वहीं दूसरी ओर, अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर ‘रेड 2’ अपनी रिलीज के 28वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही है। हालांकि अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के अब तक के कलेक्शन का पूरा हाल।

पहले दिन से ही ‘भूल चूक माफ’ ने दिखाया दम

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन दिखाया है। पहले दिन इस फिल्म ने 7.20 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने पहले पांच दिनों में ही 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने छठे दिन 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का छह दिनों का कुल कलेक्शन 40.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

ओटीटी पर कब होगी रिलीज? 

सूत्रों के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ का डिजिटल प्रीमियर सिनेमाघरों में दो हफ्ते चलने के बाद किया जाएगा। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly नहीं, पॉपुलैरिटी में आगे निकली ये हसीना, जानें टॉप 10 में कौन-कौन?

 

---विज्ञापन---

‘रेड 2’ की कमाई के रफ्तार में गिरावट

वहीं दूसरी ओर, अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ ने अपने 28 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआती हफ्तों में फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन ‘भूल चूक माफ’ और ‘केसरी वीर’ जैसी नई रिलीज फिल्मों के आने के बाद इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। इस फिल्म का अब तक का नेट इंडिया कलेक्शन 164.07 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kajol के चाचा का निधन, रोनो मुखर्जी को अंतिम विदाई देने पहुंचे अयान-तनीषा

First published on: May 29, 2025 06:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola