Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV एक्ट्रेस के सिर पर गिरी ‘छत’, ‘तबाह’ हुआ Tina Dutta का ‘घर’, Video शेयर कर सबको बताई आपबीती

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस टीना दत्ता इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ‘उतरन’ में इच्छा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली टीना के साथ उनके मुंबई स्थित घर में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर की हालत देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Nov 24, 2026 14:15
Share :
Tina Dutta

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस टीना दत्ता इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ‘उतरन’ में इच्छा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली टीना के साथ उनके मुंबई स्थित घर में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर की हालत देखकर फैंस भी हैरान रह गए। वीडियो में घर के अंदर सामान बिखरा हुआ और चारों तरफ मलबा नजर आ रहा है। टीना ने बताया कि उनके घर की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया और सीधे उनके सिर पर आ लगा। इस हादसे में उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि टीना का घर मुंबई के गोरेगांव इलाके की एक आलीशान सोसाइटी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इस घर की अनुमानित कीमत 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि वह पिछले चार-पांच सालों से अपने ही घर में कई परेशानियों का सामना कर रही हैं। इन हालातों का असर उनकी सेहत पर भी पड़ा है। उन्होंने पुलिस को भी फोन किया था। वहीं, टीना का वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। लोग उन्हें हिम्मत बनाए रखने और जल्द सब ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

First published on: Nov 24, 2026 02:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो