Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्ट्रेस की टूटी 6 साल की शादी! EX पति का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर बताया क्या-क्या खोया ?

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्तों का टूटना कोई नई बात नहीं है, लेकिन तलाक के बाद भी कई बार इसका दर्द लंबे समय तक बना रहता है। कुछ ऐसा ही दर्द इन दिनों सोशल मीडिया की पॉपुलर एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला के एक्स हसबैंड जोरावर सिंह अहलूवालिया ने बयां किया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Nov 23, 2026 17:10
Share :
Kusha Kapila

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्तों का टूटना कोई नई बात नहीं है, लेकिन तलाक के बाद भी कई बार इसका दर्द लंबे समय तक बना रहता है। कुछ ऐसा ही दर्द इन दिनों सोशल मीडिया की पॉपुलर एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला के एक्स हसबैंड जोरावर सिंह अहलूवालिया ने बयां किया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर, टूटी शादी, करियर में आए उतार-चढ़ाव और मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात की। जोरावर ने अपने वीडियो के कैप्शन में ‘हेलो लूजर्स’ लिखा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह सोशल मीडिया से दूर थे, क्योंकि मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बिजनेस के कुछ मौके भी मिले, लेकिन कैमरे के सामने आने का मन नहीं था और वह लो प्रोफाइल रहना चाहते थे। वीडियो में जोरावर ने खुद को लूजर बताते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने वह सबकुछ खो दिया, जिसकी उन्हें दिल से परवाह थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी नहीं बचा पाए, उनकी कॉर्पोरेट नौकरी चली गई और वह घर भी उनके पास नहीं रहा, जिसे उन्होंने अपने लिए बनाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना आत्मसम्मान और खुद के बारे में अच्छा महसूस करने का एहसास भी खो दिया।

First published on: Nov 23, 2026 05:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो