Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

जासूसी नॉवेल के मशहूर लेखक का निधन, जानें कौन थे Frederick Forsyth?

Frederick Forsyth Passed Away: मशहूर जासूसी नॉवेल के लेखक का निधन हो गया है। उनके जाने से हर कोई गम में डूब गया है। लेखक ने 86 की उम्र में अपने घर पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अपनी थ्रिलर कहानियों के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

---विज्ञापन---

Frederick Forsyth Passed Away: जासूसी नॉवेल के मशहूर लेखक फ्रेडरिक फोर्सिथ का निधन हो गया है। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इंग्लैंड के बकिंघमशायर के रहने वाले फ्रेडरिक का 86 की उम्र निधन उनके घर पर ही हुआ है। वो अपनी थ्रिलर कहानियों के लिए जाने जाते थे। वहीं उनकी ये कहानियां राजनीतिक थ्रिलर के लिए एक बेंचमार्क बनी हुई है। दुनिया भर में उनकी तकरीबन 75 मिलियन से अधिक कॉपी बिकी हैं। तो चलिए उनके जीवन से जुड़ी और बातें भी जानते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Ruchika Rathore? जो बनीं Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट के भाई Nishchay Malhan की दुल्हनिया

---विज्ञापन---

पहले पायलट थे फ्रेडरिक फोर्सिथ

फोर्सिथ पहले एयरफोर्स पायलट के तौर पर काम करते थे। उन्होंने 1950 के दशक में डे हैवीलैंड वैम्पायर भी उड़ाए हैं। वहीं इसके बाद साल 1961 में उन्होंने पत्रकारिता में कदम रखा। फोर्सिथ रॉयटर्स और बीबीसी में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने चार्ल्स डी गॉल की हत्या को कवर किया था। उस दौरान उनके आर्टिकल्स की काफी तारीफ भी हुई थी।

कैसे बने लेखक?

वहीं फ्रेडरिक ने इसके बाद नोवेल लेखन में हाथ आजमाया। अपने आर्टिकल को उन्होंने बुक की फॉर्म में छापा था। उनका ‘द डे ऑफ द जैकल’ चार्ल्स डी गॉल की हत्या के ऊपर था। उन्होंने इसे सिर्फ 35 दिनों में लिखा था। वहीं इस नॉवेल ने 1972 में बेस्ट नॉवेल  के लिए एडगर अवॉर्ड जीता था। इसके बाद फ्रेडरिक ने 20 से ज्यादा नॉवेल लिखे, जो ऑडियंस के दिल पर छाप छोड़ गए।

---विज्ञापन---

ये नॉवेल्स काफी फेमस

फोर्सिथ के नॉवेल में ‘ओडेसा फाइल’ (1972), ‘द डॉग्स ऑफ वॉर’ (1974), ‘चौथा प्रोटोकॉल’, ‘द डेविल अल्टरनेटिव’ और ‘फीस्ट ऑफ गॉड’ जैसे नोवेल शामिल हैं। उनके अधिकतर नोवेल्स में जासूसी और वॉर थीम शामिल हैं। जो काफी हिट भी हुए। वहीं बता दें ‘रिवेंज ऑफ ओडेसा’ उनका लास्ट नोवेल है। ये सितंबर 2025 को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

---विज्ञापन---

जुनूनी थे फ्रेडरिक

फ्रेडरिक के अंदर काम करने की इच्छा कहीं ज्यादा थी और वो अपने काम के प्रति काफी जुनूनी भी थे। उन्होंने 80 साल की उम्र तक काम किया है। हालांकि अक्टूबर 2024 में अपनी दूसरी पत्नी सैंडी मोलॉय के निधन के बाद बाद उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट देखने को मिली जिससे वो काफी वीक भी हो गए थे। वहीं अब 86 की उम्र में उनका भी निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: ‘गाने पर ध्यान दो…’, Virat Kohli के भाई ने Rahul Vaidya को क्यों कही थे ये बात? सिंगर ने किया रिवील

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 10:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola