Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Ruchika Rathore? जो बनीं Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट के भाई Nishchay Malhan की दुल्हनिया

फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने रुचिका राठौर संग सात फेरे ले लिए हैं। दोनों की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर रुचिका राठौर कौन हैं?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Nishchay Malhan and Ruchika Rathore Wedding: फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। निश्चय के भाई और ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान की भी वीडियो में खूब डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कपल ने हिमाचल में निजी समारोह में शादी कर ली है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर निश्चय ने जिससे शादी की है वो रुचिका राठौर कौन हैं। तो चलिए हम आपको उनके बारे में सभी डिटेल्स बताते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘गाने पर ध्यान दो…’, Virat Kohli के भाई ने Rahul Vaidya को क्यों कही थे ये बात? सिंगर ने किया रिवील

---विज्ञापन---

कौन हैं रुचिका?

रुचिका राठौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो एक वीडियो एडिटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वहीं वो इंस्टाग्राम पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। इंस्टा पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मूल रूप से रुचिका उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल वो दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

---विज्ञापन---

डिंपल मल्हान की हैं खास

वहीं रुचिका निश्चय मल्हान की मां डिंपल मल्हान के व्लॉग चैनल के लिए वीडियो भी एडिट करती हैं। डिंपल मल्हान का यूट्यूब पर ‘डिंपल मल्हान व्लॉग्स’ चैनल है, जिसमें अक्सर रुचिका भी दिखाई देती हैं। साथ ही वो उनके सभी व्लॉग्स एडिट भी करती हैं। इस बात की जानकारी डिंपल मल्हान अपने व्लॉग्स में दे चुकी हैं।

---विज्ञापन---

कैसे शुरू हुआ दोनों का प्यार?

बता दें निश्चय और रुचिका एक-दूसरे को कॉलेज से जानते हैं। साल 2018 में दोनों की मुलाकात कॉलेज में ही हुई थी। जिसके बाद दोनों फ्रेंड्स बने और दोस्ती का ये रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। कपल ने दिसंबर 2024 में सगाई की थी। वहीं न्यूज 18 के एक इंटरव्यू में निश्चय के भाई और रुचिका के देवर अभिषेक मल्हान ने भी दोनों के रिश्ते पर बात की थी। साथ ही ये भी कहा था कि उनकी फैमिली को रुचिका काफी पसंद भी हैं।

यह भी पढ़ें: Drishyam एक्ट्रेस दोबारा बनीं मां, बेटी को दिया जन्म; Ishita-Vatsal ने फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 09:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola