Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘गाने पर ध्यान दो…’, Virat Kohli के भाई ने Rahul Vaidya को क्यों कही थे ये बात? सिंगर ने किया रिवील

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने राहुल वैद्य को सलाह दी थी। सिंगर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। आइए आपको भी बताते हैं सिंगर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों सुर्खियों में छाए रहे। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली पर उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करने की बात कही थी। वहीं जब अवनीत कौर की एक फोटो की लाइक लिस्ट में विराट कोहली का नाम देखा गया था तो विराट ने इसे इंस्टा एल्गोरिदम की गलती करार दिया था, लेकिन राहुल ने इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया था। इसके बाद राहुल ने ये भी दावा किया था कि विराट के फैंस उन्हें और उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। वहीं अब राहुल ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Drishyam एक्ट्रेस दोबारा बनीं मां, बेटी को दिया जन्म; Ishita-Vatsal ने फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

---विज्ञापन---

विराट कोहली के भाई ने क्या कहा?

इंस्टेंट बॉलीवुड से हाल ही में बात करते हुए राहुल ने कहा कि विराट के भाई विकास कोहली ने मुझसे पर्सनली कॉन्टेक्ट किया था। साथ ही उन्होंने विराट कोहली के प्रति मेरी टिप्पणी पर नाराजगी भी जताई थी। राहुल ने आगे कहा कि इस मुद्दे पर विकास कोहली ने मुझे फोन किया और कहा कि आप क्यों विराट के बारे में बोल रहे हैं? क्यों पब्लिसिटी ले रहे हैं? इससे अच्छा आप अपनी सिंगिंग पर ध्यान दीजिए।

---विज्ञापन---

राहुल ने कैसे किया रिएक्ट?

राहुल ने याद करते हुए कहा कि ये वही विकास कोहली हैं जो मैनचेस्टर में एक स्टेडियम के बाहर मुझे मिले थे और मेरी सिंगिंग की तारीफ भी की थी। लेकिन मैं समझता हूं कि कैसा फील होता है, इन विवादों का असर फैमिली पर भी पड़ता है। उन्होंने जो भी कहा वो सिर्फ इसलिए कहा क्योंकि उन्हें मेरी टिप्पणी अच्छी नहीं लगी थी। मैंने इस पर कोई गुस्सा भी जाहिर नहीं किया।

कब शुरू हुआ मामला?

बता दें राहुल से जुड़ा विवाद तब शुरू हुआ था जब उन्होंने अवनीत कौर की लाइक लिस्ट में कोहली का नाम देखा था, हालांकि विराट ने क्लीयर कर दिया था कि ये सिर्फ एल्गोरिदम की गलती है। लेकिन राहुल ने इस पर टिप्पणी की थी। साथ ही इसके बाद राहुल ने कहा था कि विराट ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। साथ ही राहुल का ये भी कहना था कि विराट कोहली के फैंस उन्हें ट्रोलिंग के साथ-साथ धमकियां भी दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 5 का नहीं चल पाया जादू, 5वें दिन भी कमाई में भारी गिरावट, Thug Life का कैसा हाल?

First published on: Jun 11, 2025 08:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola