---विज्ञापन---

Entertainment Hindi LIVE: Toxic से पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेंगी तारा सुतारिया? रेड कार्पेट पर प्रमोट करेंगी ये मूवी!

Entertainment in Hindi LIVE: एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी दस्तक देंगी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. खबर ये है कि साल 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया अपना डेब्यू करने वाली है. हिंदुस्तान टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि 12 मई से लेकर 23 मई तक चलने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस साल अपना डेब्यू करेंगी. तारा कान्स में किसी फिल्म के लिए नहीं जा रही हैं. हालांकि, कान्स में उपस्थिति का लाभ फिल्म ‘टॉक्सिक’ को जरूर मिलेगा. इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा के अलावा ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट और पायल कपाडिया भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी.

आज बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. पूजा चोपड़ा ने साल 2009 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता और मिस वर्ल्ड 2010 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया. पूजा चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में आई तमिल फिल्म ‘पोन्नार शंकर’ से की थी. हालांकि, इसके पहले उन्होंने मधुर भंडारकर की ‘फैशन’ और ‘हीरोइन’ में छोटे-मोटे रोल किए थे. साल 2013 में आई विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म ‘कमांडो’ में उन्होंने पहली बार हिंदी फिल्मों में लीड रोल प्ले किया. पूजा चोपड़ा का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा. उन्हें आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म ‘जहां चार यार’ में देखा गया था.

---विज्ञापन---

रितेश देखमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में दो दिन के अंदर कुल 21.90 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 26.06 करोड़ तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ, जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 2.82 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
22:21 (IST) 3 May 2026
Entertainment Live News: दिग्गज एक्टर की ब्रेन स्ट्रोक से गई जान, है रणबीर कपूर से नाता

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुदेश कुमार, जो साठ के दशक से जाने माने कलाकार हुआ करते थे. उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की ब्रेन स्ट्रोक से जान चली गई है. उन्हें ब्रेक स्ट्रोक के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि वहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और फिर उनका निधन हो गया. एक्टर का निधन 1 मई को ही हो गया था, लेकिन उसकी जानकारी आज सामने आई है. वहीं 4 मई को प्रार्थना सभा रखी जाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

21:40 (IST) 3 May 2026
Entertainment Live News: Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी 'राजा शिवाजी' ने की छप्पर फाड़ कमाई

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी की रिलीज को 3 दिन हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मराठी वर्जन में तो इस मूवी में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. वहीं फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी कि रविवार को कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

19:16 (IST) 3 May 2026
Entertainment Live News: पर्दे पर फिर दिखेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी

हाल ही रिलीज हुई फिल्म राजा शिवजी की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में हिंदी और मराठी फिल्मों के स्टार रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में हैं. दर्शकों को उनका रोल काफी पसंद आ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आने वाले समय में साउथ का एक बड़ा स्टार भी शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आना वाला है...पूरी खबर पढे़ं

18:09 (IST) 3 May 2026
Entertainment Live News:67 की उम्र में मुकेश खन्ना करेंगे शादी?

मुकेश खन्ना टीवी से लेकर फिल्मों में काम कर चुके हैं और एक्टिंग की दुनिया का जाना माना नाम है. वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. हालांकि एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा चुके मुकेश खन्ना 67 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी और पार्टनर लेकर बात की है. तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:02 (IST) 3 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: दिग्गज एक्टर ब्यू स्टार का निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर ब्यू स्टार का निधन हो गया है. 'हैलोवीन' और 'गुडफेलस' जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर ब्यू स्टार ने 81 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. पढ़ें पूरी खबर...

15:00 (IST) 3 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: कैसा फिल्म ‘एक दिन’ का दूसरा दिन

जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 2.82 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई हैं.

https://www.instagram.com/reel/DXuFQp2iK5J/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:03 (IST) 3 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

रितेश देखमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में दो दिन के अंदर कुल 21.90 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 26.06 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DWIheSDiae-/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

12:34 (IST) 3 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: ‘कमांडो’ एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. पूजा चोपड़ा ने साल 2009 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता और मिस वर्ल्ड 2010 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया. पूजा चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में आई तमिल फिल्म ‘पोन्नार शंकर’ से की थी. हालांकि, इसके पहले उन्होंने मधुर भंडारकर की ‘फैशन’ और ‘हीरोइन’ में छोटे-मोटे रोल किए थे. साल 2013 में आई विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म ‘कमांडो’ में उन्होंने पहली बार हिंदी फिल्मों में लीड रोल प्ले किया. पूजा चोपड़ा का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा. उन्हें आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म ‘जहां चार यार’ में देखा गया था.

https://www.instagram.com/p/DFaScKKsN6R/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:45 (IST) 3 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग!

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुसीबतें कम होने का नाम तक नहीं ले रही हैं. दरअसल, 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के फेमस कैप्स कैफे के बगल में स्थित पॉपुलर कैफे 'चाय सट्टा बार' पर गोलियां चलाई गईं. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है और कपिल शर्मा को फेसबुक पर धमकी दी गई, जिसमें कहा गया, 'अगर कपिल शर्मा लाइन पर नहीं आए तो अच्छा नहीं होगा. कपिल शर्मा गैंग का समय बर्बाद कर रहे हैं.'

https://www.instagram.com/reel/DSE_NiADFka/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:09 (IST) 3 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: Toxic से पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेंगी तारा सुतारिया?

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. खबर ये है कि साल 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया अपना डेब्यू करने वाली है. हिंदुस्तान टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि 12 मई से लेकर 23 मई तक चलने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस साल अपना डेब्यू करेंगी. तारा कान्स में किसी फिल्म के लिए नहीं जा रही हैं. हालांकि, कान्स में उपस्थिति का लाभ फिल्म ‘टॉक्सिक’ को जरूर मिलेगा. इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा के अलावा ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट और पायल कपाडिया भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी.

https://www.instagram.com/p/DTCW8qSDz5a/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: May 03, 2026 10:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.