Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी ‘राजा शिवाजी’ ने मचाया धमाल, संडे को भी की छप्पर फाड़ कमाई

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. मूवी ने तीसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने तीन दिनों में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

Raja Shivaji
Raja Shivaji

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी की रिलीज को 3 दिन हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मराठी वर्जन में तो इस मूवी में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. वहीं फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी कि रविवार को कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं.

राजा शिवाजी ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक राजा शिवाजी ने रविवार के दिन 9 बजे तक 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया है.इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 37.2 प्रतिशत रही है. हालांकि इन आंकड़ों को देख साफ जाहिर हो रहा है कि तीसरे दिन यानी कि रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई है. लेकिन अभी भी इसके फाइनल आंकड़े आने बाकी है.

---विज्ञापन---

फिल्म ने तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

बता दें कि राजा शिवाजी ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन 10.55 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन तीन दिनों में 36.23 करोड़ कर लिया है और नेट कलेक्शन 30.52 करोड़ हो गया है.

‘एक दिन’ को दी राजा शिवाजी ने मात

राजा शिवाजी की टक्कर जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन से हुई. हालांकि राजा शिवाजी के आगे एक दिन थिएटर में टिक नहीं पाई. इस मूवी को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इतना ही नहीं कमाई के मामले में भी एक दिन, राजा शिवाजी से काफी पीछे है. फिल्म ने दो दिनों में सिर्फ भारत में 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो यह मूवी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और बलिदान के बारे में है. फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी का रोल किया है और जेनेलिया डिसूजा उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई हैं. फिल्म का डायरेक्शन और लेखन भी रितेश ने किया है. वहीं, इस मूवी में रितेश और जेनेलिया के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, भाग्यश्री, फरदीन खान, विद्या बालन जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इतना ही नहीं सलमान खान ने इस मूवी में कैमियो रोल किया है.

यह भी पढ़ें- मर्दों को सिग्नल देती है…’ इस हसीना ने जब रेखा के कैरेक्टर पर उठाई थी उंगली, सरेआम कही थी ये बात

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2026 09:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola