---विज्ञापन---

67 की उम्र में मुकेश खन्ना करेंगे शादी? अपनी दुल्हन को लेकर ‘शक्तिमान’ बोले-‘जिस स्त्री से…’

मुकेश खन्ना टीवी से लेकर फिल्मों में काम कर चुके हैं और एक्टिंग की दुनिया का जाना माना नाम है. वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. वह अपने 90 के दशक के शो शक्तिमान को लेकर लोगों के बीच खासा पॉपुलर भी हैं. इसके अलावा उन्होंने भीष्म पितामह का भी रोल किया है, जो लोगों ने खूब पसंद किया था. हालांकि एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा चुके मुकेश खन्ना 67 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी और पार्टनर लेकर बात की है. तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

मुकेश खन्ना ने अफेयर पर कही ये बात

दरअसल,फिल्मी चर्चा पर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने निर्माता रवि चोपड़ा की कही हुई बात को याद किया और बताया कि उन्होंने कहा था कि, ' मर्द वो होता है जिसके कई अफेयर हों. इस बात से पूरी तरह से असहमति जताते हुए मुकेश ने कहा, "उस ग्रुप में सभी के अफेयर थे, मेरे नहीं. मेरा मानना है कि अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए 10 गर्लफ्रेंड होना जरूरी नहीं है. इसे साबित करने के और भी कई तरीके हैं.

---Advertisement---

एक्स्ट्रा मैरिटल पर बोले मुकेश

मुकेश ने शादी और समाज को लेकर बात करते हुए कहा, " लोग कहते हैं कि स्त्री को पतिव्रता होना चाहिए. लेकिन क्या किसी ने कभी कहा है कि पुरुष को भी पत्नीव्रता होना चाहिए? मैं यही कहता हूं. अगर आप शादीशुदा हैं, तो आप कमिटेड हैं. दो आत्माएं मिल चुकी हैं. लेकिन लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं, वे कहते हैं मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं और फिर भी बेवफाई करते रहते हैं. ये धोखा है. "

शादी पर भरोसा करते हैं मुकेश

वहीं 67 साल की उम्र में भी कुंवारे मुकेश खन्ना ने शादी को लेकर कहा, "लोग सोचते हैं कि अगर आप शादी नहीं करते हैं, तो आप शादी में विश्वास नहीं करते. ये सच नहीं है. मैं शादी की संस्था में ज्यादातर लोगों से कहीं ज्यादा भरोसा करता हूं. हालांकि उन्होंने इस बीच ये भी कहा कि शादी किस्मत से तय होती है. एक्टर ने कहा, " पत्नी यूं ही नहीं मिल जाती है. वह भाग्य में लिकी होती है. शादी एक गहरा बंधन है.

---Advertisement---

अपनी शादी और दुल्हन को लेकर मुकेश खन्ना ने कही ये बात

इतना ही नहीं मुकेश ने लव लाइफ को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, " प्यार सिर्फ एक बार होता है. बाकी सब मोह या वासना है. अगर आप एक व्यक्ति से आई लव यू कहते हैं और फिर दूसरे के पास चले जाते हैं, तो आप अपकार दिखा रहे हैं. उन्होंने आखिर में अपनी शादी को लेकर कहा, " अगर होना होता तो अब तक हो चुका होता. जिस स्त्री से मेरी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद है. जब भाग्य हमें मिलाएगा, तब होगा. उम्र क्या होती है? मैं तो गिनती भी नहीं करता.

रणवीर सिंह को शक्तिमान नहीं बनाना चाहते मुकेश

बता दें कि मुकेश खन्ना बीते लंबे वक्त से रणवीर सिंह को लेकर विवादों में है. दरअसल, वह कई बार मना कर चुके हैं कि वह रणवीर सिंह को शक्तिमान बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं. इतना ही नहीं उनका कहना है कि वह एक्टर अच्छे हैं लेकिन शक्तिमान के रोल के लिए फिट नहीं बैठते हैं.

First published on: May 03, 2026 06:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.