टीवी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं, ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाकर अपने नन्हे बेटे वेद के साथ वो पूरा समय बिता रहीं हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बच्चे के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, इन तस्वीरों में जहां करिश्मा सिंपल और खूबसूरत दिख रहीं हैं, तो वहीं वेद बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं, जो अपनी मम्मी की गोद में बैठकर अपने नटखट एक्प्रेशन्स से मम्मा करिश्मा का दिल खुश कर रहे हैं.
करिश्मा के बेटे की क्यूट झलक
करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे वेद के साथ कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं. एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने लाडले के साथ झूले पर बैठी नजर आ रही हैं. जिसमें वह सफेद कपड़ों में बेहद खूबसूरत और खुश दिखाई दे रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपने बेटे के साथ खेलती और उसके साथ वक्त बिताती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस का खूबसूरत कैप्शन
इन तस्वीरों में करिश्मा की जिंदगी का एक ऐसा पहलू देखने को मिल रहा है, जो उनके ग्लैमरस अंदाज से बिल्कुल अलग है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के साथ ‘लाइफ लेटली’ यानी इन दिनों की जिंदगी जैसा छोटा सा कैप्शन लिखा है. उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं.
गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ था बेटे का जन्म
करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने 29 जुलाई 2026 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. खास बात यह है कि उनके बेटे का जन्म गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ था और शायद यही कारण है जो उन्होंने अपने बेटे का नाम वेद रखा है. बेटे के जन्म के बाद से ही करिश्मा अपनी जिंदगी के नए सफर को एंजॉय कर रही हैं.

करिश्मा ने कब की थी शादी?
बता दें, करिश्मा ने फरवरी 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी. दोनों ने एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे. शादी के करीब चार साल बाद उनके घर में नन्हे मेहमान की एंट्री हुई थी.
वर्कफ्रंट पर करिश्मा तन्ना
वर्कफ्रंट की बात करें, तो करिश्मा तन्ना को नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘स्कूप’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली. वहीं टीवी की दुनिया में भी उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं. वह आखिरी बार अनन्या पांडे की सीरीज ‘कॉल मी बे’ में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं.