Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिग्गज एक्टर की ब्रेन स्ट्रोक से गई जान, रणबीर कपूर के परिवार से है नाता

बॉलीवुड के 60 दशक के जाने माने एक्टर सुदेश कुमार का निधन हो गया है. एक्टर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी ब्रेन स्ट्रोक के कारण जान चली गई. एक्टर ने 95 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.

---विज्ञापन---

Sudesh Kumar
Sudesh Kumar

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुदेश कुमार, जो साठ के दशक से जाने माने कलाकार हुआ करते थे. उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की ब्रेन स्ट्रोक से जान चली गई है. उन्हें ब्रेक स्ट्रोक के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि वहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और फिर उनका निधन हो गया. एक्टर का निधन 1 मई को ही हो गया था, लेकिन उसकी जानकारी आज सामने आई है. वहीं 4 मई को प्रार्थना सभा रखी जाएगी.

सुदेश कुमार को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

दरअसल, ईटाम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुदेश कुमार की तबीयत खराब हो गई थी. उन्हें लगातार सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और इसी कारण उन्हें अस्पताल में 27 तारीख को भर्ती कराया था. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. लेकिन इस बीच उन्होंने परिवार वालों से रिक्वेस्ट की, जिसके कारण उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवा कर घर वापस लाया. लेकिन अगले ही दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

---विज्ञापन---

पत्नी ने दी निधन की जानकारी

एक्टर की पत्नी जया धवन ने उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए ईटाइम्स को बताया, “उनकी इच्छा थी कि हम उन्हें गुरुवार को घर वापस ले आए. हमने घर पर एक मेक शिफ्ट मेडिकल यूनिट भी लगाई थी पर अगली सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली.

सुदेश कुमार करियर

बता दें कि सुदेश कुमार बॉलीवुड के जाने माने एक्टर थे. वह पेशावर में 1931 को जन्मे. उन्होंने एलफिंस्टन कॉलेज से पढ़ाई की थी और उनके पिता चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने. हालांकि वह एक्टर बनना चाहते थे. जिसके बाद वह पृथ्वीराज कपूर के थिएटर में शामिल हो गए. सुदेश पृथ्वीराज कपूर के दूर के रिश्तेदार थे. सुदेश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘पैसा’ से की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म छोटी बहन, सारंग, भरोसा, खानदान, जान हथेली पे, उलझन जैसी कई मूवीज में काम किया. इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्में भी प्रोड्यूस की. वह मन मंदिर, उलझन, बदलते रिश्ते और जान हथेली पे प्रोड्यूस कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी ‘राजा शिवाजी’ ने मचाया धमाल, संडे को भी की छप्पर फाड़ कमाई

First published on: May 03, 2026 10:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola