Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: KBC 18 में सारा अली खान ने ‘बिग बी’ को दी टक्कर, शेर-शायरी से जीता दिल, आयुष्मान ने ‘कभी-कभी’ गाकर जमाई महफिल

'कौन बनेगा करोड़पति 18' में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना बतौर गेस्ट पहुंचने वाले हैं. दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो में आएंगे.

KBC18
'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान

Entertainment News Live: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का अपकमिंग एपिसोड काफी खास होने वाला है. शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आयुष्मान खुराना बतौर गेस्ट पहुंचेंगे. दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो में आए हैं. इस दौरान ‘बिग बी’ के साथ दोनों सितारों की खूब बातचीत हुई और कई मजेदार पल भी देखने को मिले.

अमिताभ बच्चन ने की आयुष्मान खुराना की तारीफ

शो में अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान खुराना की जमकर तारीफ की. ‘बिग बी’ ने उनके साथ फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में काम करने का किस्सा याद किया. उन्होंने बताया कि आयुष्मान काफी तैयारी के साथ सेट पर आते थे. वहीं, अमिताभ बच्चन को फिल्म में एक बुजुर्ग किरदार निभाना था, जिसकी वजह से उनके लिए अपनी लाइनें याद करना भी आसान नहीं था. ऐसे में आयुष्मान ने काफी धैर्य के साथ काम किया.

---विज्ञापन---

आयुष्मान खुराना ने ‘बिग बी’ का किया शुक्रिया अदा

‘बिग बी’ ने आयुष्मान के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी तरफ से कहीं कोई गलती देखने को नहीं मिली और उन्होंने बेहद शानदार अभिनय किया. अपने लिए अमिताभ बच्चन से इतनी तारीफ सुनकर आयुष्मान मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा करते नजर आए.

सारा और ‘बिग बी’ की शेर शायरी

इसके बाद शो में शेर शायरी की महफिल सजती है. आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन और सारा अली खान के बीच शायरी की जुगलबंदी करवाने का फैसला किया. उन्होंने ‘बिग बी’ की कविता और शायरी में दिलचस्पी का जिक्र करते हुए सारा को भी शायरी का शौक होने की बात कही.

---विज्ञापन---

‘बिग बी’ संग सारा की जुगलबंदी

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने शुरुआत करते हुए कहा, ‘आपके आने से मेरे चेहरे पर आती है रौनक.’ सारा ने तुरंत अपनी लाइन जोड़ते हुए कहा, ‘और आपके सवाल सुनकर दिल में होती है धक-धक, धक-धक.’

KBC 18 में पहुंची ‘उड़ता तीर’ की स्टारकास्ट

‘बिग बी’ ने मानी हार

इसके बाद ‘बिग बी’ ने कहा, ‘टूटते हैं तारे, बिखरते हैं फूल.’ सारा ने मजेदार अंदाज में इसे आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मगर, एवरग्रीन मिस्टर बच्चन इज द मोस्ट-मोस्ट कूल.’ सारा की इस लाइन पर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए और मजाकिया अंदाज में बोले, ‘मैं हार गया हूं.’

आयुष्मान खुराना ने शुरू कराई जुगलबंदी

आयुष्मान ने गाया ‘कभी कभी’

शो में आयुष्मान खुराना का सिंगिंग टैलेंट भी देखने को मिलेगा. उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कभी कभी’ का मशहूर गाना ‘कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है…’ अपनी आवाज में गाया. आयुष्मान की गायकी सुनकर अमिताभ बच्चन काफी खुश नजर आए और उन्होंने एक्टर को धन्यवाद भी दिया.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 4 दिन हो गए हैं. अजय देवगन की इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 170 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो तीसरे दिन के मुकाबले 65.6 प्रतिशत कम है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 197.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के क्लब से अब सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये दूर है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अगर फिल्म के मंडे टेस्ट की रिपोर्ट देखें तो ‘दृश्यम 3’ ने सोमवार को ठीक-ठाक कमाई की है.

---विज्ञापन---
23:43 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: दीपिका कक्कड़ का शानदार कमबैक

Dipika Kakar: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ का नया म्यूजिक वीडियो 'मेहंदी से लिख दे मेरा नाम' रिलीज हो गया है. शोएब इब्राहिम द्वारा डायरेक्टेड इस गाने से दीपिका ने ऑनस्क्रीन शानदार वापसी की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:16 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को किया प्रपोज?

Avinash Mishra and Eisha Singh: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में अविनाश, ईशा को 'आई लव यू' कहते दिख रहे हैं, जिसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स गर्म हो गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:49 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: 'पूजा मेरी जान’ की शूटिंग पर मृणाल ठाकुर का खुलासा

Exclusive: 'पूजा मेरी जान' की एक्ट्रेस ने अपने रोल और फिल्म के टॉपिक पर बात की है. उन्होंने बताया कि पूजा के किरदार के लिए खामोशी को समझना जरूरी था और असहज बातचीत ही बदलाव की असली शुरुआत होती है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:28 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: 'बिग बॉस' फेम Anurag Dobhal को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

Anurag Dobhal: 'बिग बॉस' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को अपने रिश्तेदार से मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पत्नी के भाई संग पारिवारिक बहस के बाद अनुराग और उनके साथियों ने कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:36 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: मंगलवार को भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा कायम

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. मंगलवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म का इंडियन नेट कलेक्शन 209 करोड़ के पार पहुंच गया है, वहीं वर्ल्डवाइड यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:03 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: फेमस एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन

टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस की मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया है. कुनिका ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी. इस खबर के सामने आने के बाद उनके करीबी, दोस्त और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कुनिका के भाई कबीर सदानंद ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद किया है. पढ़ें पूरी खबर..

19:02 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: बॉयफ्रेंड ने पूछा- क्या तुम्‍हें AIDS है? एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

मलयालम एक्ट्रेस गायत्री सुरेश इन दिनों 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर चर्चा में हैं. शो से बाहर होने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. गायत्री ने अपने पुराने सिचुएशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पार्टनर ने रिश्ते के शुरुआती दिनों में ही उनसे बेहद चौंकाने वाला सवाल पूछ लिया था. इतना ही नहीं, बाद में उन्हें पता चला कि वह शख्स किसी और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में था. पढ़ें पूरी खबर...

15:01 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: स्काउट ओपी गर्लफ्रेंड का रिएक्शन हुआ वायरल

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में स्काउट ओपी ने लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया. अब इस पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी का रिएक्शन सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

14:41 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: इस्लाम कबूलने को तैयार थी गर्लफ्रेंड लेकिन बसीन ने इस कारण झाड़ा पल्ला!

'बिग बॉस 19' फेम बसीर अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. बसीर ने अपने एक पुराने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए है. उन्होंने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उनके लिए इस्लाम तक कबूल करने को तैयार थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया और जो उन्होंने रिश्ता खत्म करने की वजह बताई उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. पढ़ें पूरी खबर...

14:40 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हुआ निधन

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर टीवी एक्टर रॉबर्ट केल्कर-केली का निधन हो गया है. वह 62 साल के थे. रॉबर्ट को सबसे ज्यादा पहचान NBC के पॉपुलर सोप ओपेरा 'डेज ऑफ अवर लाइव्ज़' में बो ब्रैडी के किरदार से मिली थी. उनके निधन की खबर से उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर...

14:39 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: ‘उड़ान’ फेम एक्टर विजयेन्द्र कुमेरिया की टूटी 10 साल की शादी?

टीवी के पॉपुलर एक्टर विजयेन्द्र कुमेरिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 'उड़ान' फेम एक्टर ने आखिरकार अपनी शादी और पत्नी प्रीति भाटिया से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. विजयेन्द्र ने कन्फर्म किया है कि वह और प्रीति पिछले चार साल से अलग रह रहे हैं. इसके साथ ही लंबे समय से चल रही उनके रिश्ते को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है. पढ़ें पूरी खबर...

13:07 (IST) 6 Oct 2026
Entertainment News Live: अरबाज खान की लाडली के बर्थडे पार्टी में पहुंचे चाचा सलमान-सोहेल, दादा सलीम खान

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान 5 अक्टूबर को एक साल की हो गईं हैं. अब इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. एक और वीडियो में दिग्गज अभिनेता सलीम खान को अरबाज और शूरा के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया. इस दौरान उनके बेटे सोहेल खान उनका हाथ पकड़कर उन्हें सीढ़ियों से नीचे उतारते और कार तक ले जाने में मदद करते नजर आए. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DeHwo4vzMf7/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Oct 06, 2026 12:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो