Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को किया प्रपोज? वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Avinash Mishra and Eisha Singh: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में अविनाश, ईशा को 'आई लव यू' कहते दिख रहे हैं, जिसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स गर्म हो गए हैं.

avinash mishra and eisha singh dating rumors
avinash mishra and eisha singh dating rumors

Avinash Mishra and Eisha Singh: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) फेम अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) की सिजलिंग केमिस्ट्री एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा रही है. हालांकि दोनों हमेशा खुद को ‘सिर्फ अच्छे दोस्त’ बताते आए हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक इनसाइड वीडियो ने फैंस के बीच उनके अफेयर के कयास तेज कर दिए हैं. इस वीडियो में अविनाश सरेआम ईशा को अपने प्यार का इजहार करते और ‘आई लव यू, बेबी’ कहते नजर आ रहे हैं.

सरेआम बोला ‘आई लव यू’

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैले इस वीडियो में अविनाश कहते दिख रहे हैं, “मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि ईशा मेरी जिंदगी में है.” जब ईशा और उनके दोस्तों ने उन्हें आगे बोलने को कहा, तो अविनाश ने सरेआम ‘आई लव यू, बेबी’ कह दिया. ईशा ने भी मुस्कुराते हुए ‘आई लव यू टू’ में जवाब दिया.

---विज्ञापन---

वीडियो ना पोस्ट करने की हिदायत

वीडियो में अविनाश मिश्रा वहां मौजूद मेहमानों से मस्ती भरे अंदाज में यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि कोई भी इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना करे. हालांकि, इसके बावजूद यह क्लिप लीक हो गई और इंटरनेट पर आते ही तहलका मचाने लगी.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की जीत

यह मोमेंट ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) की ट्रॉफी जीतने के जश्न के दौरान का है. जब होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अविनाश को शो का विनर घोषित किया, तो वे काफी इमोशनल हो गए थे. जीत दर्ज करते ही अविनाश सीधे ईशा के पास गए, उन्हें गले लगाया और उनके गाल पर किस भी किया.

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस 18’ से शुरू हुआ सफर

अविनाश और ईशा की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस 18’ के घर में हुई थी, जहां से उनकी बॉन्डिंग मजबूत हुई. शो खत्म होने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए किए गए प्यार भरे पोस्ट्स हमेशा फैंस को अट्रैक्ट करते हैं.

फ्रेंडशिप या कुछ और?

बार-बार डेटिंग की खबरों को खारिज करने के बाद भी इस वायरल वीडियो ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या दोनों वाकई रिश्ते में आ चुके हैं. फिलहाल, इस वायरल क्लिप पर दोनों स्टार्स की तरफ से कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2026 09:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola