Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बॉस’ फेम Anurag Dobhal को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार? रिश्तेदार ने लगाए गंभीर आरोप

Anurag Dobhal: 'बिग बॉस' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को अपने रिश्तेदार से मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पत्नी के भाई संग पारिवारिक बहस के बाद अनुराग और उनके साथियों ने कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की.

Bigg Boss Fame Anurag Dobhal Arrested
Bigg Boss Fame Anurag Dobhal Arrested

Anurag Dobhal: ‘बिग बॉस 17’ फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) उर्फ ‘द यूके 07 राइडर’ कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. अपने रिश्तेदार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश के बेहद गंभीर आरोपों में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है. देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुराग समेत उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पारिवारिक विवाद के चलते हुई इस हाथापाई ने सोशल मीडिया पर भारी तहलका मचा दिया है.

कैफे में हुआ खौफनाक हमला

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित राज सिंह चौहान 5 अक्टूबर को जब येलो हिल्स कैफे गए तो वहां अनुराग अपने साथियों संग मौजूद थे. बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ा और अनुराग ने कथित तौर पर धमकी दी कि वे पहले भी हत्याएं कर चुके हैं. इसके बाद अनुराग ने पीछे से राज की गर्दन दबाई और फोन छीनने की कोशिश की.

---विज्ञापन---

गाड़ी से कुचलने की कोशिश

पीड़ित ने आरोप लगाया कि फोन न मिलने पर अनुराग ने अपने साथियों को उन्हें जान से मारने का ऑर्डर दिया. आरोपियों ने उन पर कार चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की और लोहे की रॉड से सिर, चेहरे और छाती पर वार किए. इतना ही नहीं, चाकू और गन दिखाकर धमकाने और सोने की चेन छीनने का भी आरोप है.

पारिवारिक अनबन बनी वजह

इस पूरी लड़ाई की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है. पीड़ित राज दरअसल अनुराग की पत्नी रितिका डोभाल के कजिन भाई हैं. अनुराग और रितिका के बीच चल रहे आपसी मतभेदों पर बात करने के लिए ही राज को बुलाया गया था, लेकिन बातचीत ने हिंसक मोड़ ले लिया.

---विज्ञापन---

पुलिस चौकी इंचार्ज पर आरोप

राज ने शिकायत में बताया कि जब आरोपी उनका फोन अनलॉक नहीं कर पाए तो अनुराग ने सीधे सीनियर पुलिस अधिकारियों को कॉल किया. पीड़ित का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस और बाईपास चौकी इंचार्ज ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों का पक्ष लिया.

अनुराग संग कई लोगों पर FIR

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी (SHO) देवेंद्र चौहान के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर अनुराग डोभाल के साथ-साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2026 06:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola