Hina Khan Rocky Jaiswal Wedding: एक साल से ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई लड़ रही हिना खान ने बीते दिन बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। इससे उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तरह ही एक्ट्रेस ने भी सिंपल वेडिंग की। वहीं खबरें आ रही हैं कि शादी के बाद दोनों पति-पत्नी ने नया प्रोजेक्ट भी साइन कर लिया है। दोनों जल्द ही टीवी के रियलिटी शो में साथ दिखने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर के दर्द के बीच दुल्हन बनीं Hina Khan, घर में रचाई शादी, सेलेब्स दे रहे बधाई
किस शो में आएंगे नजर?
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार हिना और रॉकी नॉन-फिक्शन शो पति पत्नी और पंगा में नजर आने वाले हैं। यहां वो अपनी लाइफ की केमिस्ट्री, ड्रामा और भावनाएं दिखाते नजर आएंगे। फैंस भी उन्हें साथ टीवी पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें ये शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा। वहीं इस शो से हिना लंबे समय बाद टीवी पर वापसी करने वाली हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात की ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
लंबे समय से साथ हैं कपल
बता दें हिना खान और रॉकी जायसवाल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। जहां हिना शो की लीड एक्ट्रेस थीं तो वहीं दूसरी ओर रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। सेट पर ही दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2014 में दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक भी किया था।
शादी की फोटोज पर फैंस ने लुटाया प्यार
वहीं अब दोनों बीते बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस खास दिन पर हिना का वेडिंग आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। ओपल ग्रीन रंग की हैंडलूम साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं रॉकी ने मनीष मल्होत्रा का सिग्नेचर कुर्ता कैरी किया। कपल की फोटोज पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan ने बॉयफ्रेंड संग रचाई गुपचुप शादी, चंद मिनटों में वायरल हुईं तस्वीरें