---विज्ञापन---

Divyanka Tripathi ने फैंस को दी गुड न्यूज, हॉस्पिटल से घर लौंटी ‘ईशी मां’

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज दी है, जिसे जानकर सभी लोग खुश हो गए हैं। वीडियो में दिव्यांका के साथ उनके पति विवेक दहिया भी नजर आ रहे हैं।

divyanka tripathi
दिव्यांका त्रिपाठी

Divyanka Tripathi: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दिव्यांका की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं और उनके फैंस उनसे हर जुड़ी खबर पर नजरें लगाए बैठे रहते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने चाहने वालों के साथ गुड न्यूज शेयर की है कि वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं। उनके फैंस यह खबर सुनकर फैंस खुश हो गए हैं।

घर लौंटी दिव्यांका त्रिपाठी 

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का बीते दिनों गंभीर एक्सीडेंट हो गया था। उस हादसे में एक्ट्रेस के हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई  थीं। अपनी सफल सर्जरी के बाद एक्ट्रेस को अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है और ये खुश खबरी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर से उनके फैंस बहुत ज्यादा घबरा गए थे, मगर वो उनके घर से लौंटने से बहुत खुश हैं।

सर्जरी के बाद दिव्यांका की पहली झलक

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति विवेक दहिया की स्टोरी को रिशेयर किया है, जिसमें वो हॉस्पिटल बेड पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही विवेक अपनी वाइफ की तरफ कैमरा करते हैं, वैसे ही दिव्यांका का हंसते हुए फेस दिखता है। दिव्यांका फिर कहती हैं, ‘मेरी सर्जरी हो गई है, मैं डिस्चार्ज भी हो रही हूं। हमारी साइंस कितनी एडवांस हो गई है, मेरी हेल्थ में बहुत सुधार है और मैं रिकवरी देखकर मेरे डॉक्टर भी बहुत खुश हैं। मैं जल्द ही ठीक हो जाउंगी।’

फैंस को कहा शुक्रिया 

वीडियो में  एक्ट्रेस आगे अपने सभी चाहने वालों को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद भी कहा है। दिव्यांका त्रिपाठी को आखिरी बार रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखा गया था। जहां उन्होंने एक बार फिर अपनी बहादुरी से फैंस को इंप्रेस कर डाला था। दिव्यांका को आज भी उनके चाहने वाले ‘ईशी मां’ कह पुकारते हैं। दरअसल, ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता के रोल में दिव्यांका ने टीवी पर तहलका मचा दिया था। उस रोल में उन्होंने जान डाल दी थी और लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘छोटी सरदारनी’ फेम एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें हुई वायरल

 

First published on: Apr 21, 2024 05:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.