Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दीपिका पादुकोण के को-एक्टर ने की गुपचुप शादी, जयपुर से वायरल हुईं वेडिंग फोटोज

'गहराइयां' मूवी में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करने वाले एक्टर धैर्य करवा ने गुपचुप शादी कर ली है। जयपुर से उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

दीपिका पादुकोण के साथ ‘गहराइयां’ मूवी में रोमांस करने वाले धैर्य करवा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक्टर ने जयपुर में निजी समारोह में शादी कर ली है। वहीं एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें उनकी दुल्हन कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं। व्हाइट शेरवानी में धैर्य काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी ने लाल रंग का लहंगा पहना।

कपल का परफेक्ट कलर कॉम्बीनेशन

धैर्य ने अपने स्पेशल डे के लिए व्हाइट शेरवानी को चुना। साथ ही कंधे पर लाल पटका और लाल जयपुरी पगड़ी के साथ एक्टर ने अपना लुक कैरी किया। वहीं वो इस लुक में काफी स्मार्ट भी लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी ने लाल रंग का लहंगा चुना। साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपना ये दुल्हन लुक कंप्लीट किया। कपल का ये व्हाइट और लाल कॉम्बीनेशन काफी क्यूट लग रहा है। वहीं दोनों वायरल फोटो में साथ में कैमरे में पोज देते भी नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के को-एक्टर ने की गुपचुप शादी, जयपुर से वायरल हुईं वेडिंग फोटोज

---विज्ञापन---

निजी समारोह में की शादी

वहीं सोशल मीडिया पर कपल की ये फोटो खूब वायरल हो रही है। वहीं ऐसा लग रहा है कि धैर्य ने ये शादी अपने करीबी दोस्तों और फैमिली के साथ निजी समारोह में की है। साथ ही ये जयपुर की फोटो है। उनके फैंस इस फोटो पर काफी प्यार भी लुटा रहे हैं। हालांकि अभी तक एक्टर की पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग पाई है।

इन मूवीज में आ चुके नजर

बता दें दीपिका पादुकोण के साथ गहराइयां मूवी में रोमांस कर चुके हैं। वहीं वो तारा सुतारिया की मूवी ‘अपूर्वा’ में भी उनके लवर की भूमिका में नजर आए थे। धैर्य इसके साथ-साथ रणवीर सिंह की ’83’ और विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी मूवीज में भी मुख्य किरदार निभा चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘छावा’ का कवि बना ‘जाट’ का विलेन, अक्षय कुमार कुमार संग भी काम कर बटोर चुका तारीफ

First published on: Apr 08, 2025 10:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola