Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

RCB की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले सेलेब्स? विराट के इमोशनल मोमेंट वायरल

IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत पर सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही जीत के बाद विराट के भी इमोशनल मोमेंट्स वायरल हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 साल के के लंबे इंताजार के बाद विराट कोहली की टीम ने ट्रॉफी पहली बार अपने नाम की है। इसके साथ की आइसीबी के फैंस का सपना भी पूरा हो गया है। इस ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने टीम को बधाई दी है। इसी बीच मैदान से विराट कोहली के उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ की इमोशनल वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए  जानते हैं कि बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देते हुए क्या कहा है।

अनुष्का का ‘व्हाइट शर्ट टोटका’ फिर लाया किस्मत

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। RCB की जीत के साथ ही अनुष्का शर्मा का ‘टोटका’ भी चर्चा में आ गया है। दरअसल, क्वालीफायर-1 में अनुष्का ने व्हाइट शर्ट पहनी थी और उस दिन भी RCB ने जीत दर्ज की थी। फाइनल में भी उन्होंने वही रंग की शर्ट पहनी और इस दौरान भी विराट कोहली का सालों पुराना सपना साकार हो गया है। इस मौके पर उनकी सोशल मीडिया पर चर्चा बना हुआ है कि अनुष्का ने कोई टोटका किया है। दरअसल असलियत में ऐसा कुछ नहीं है ये बस मजाक मस्ती में लोग अपना अनुमान लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---

सोनू सूद और रणवीर सिंह भी हुए इमोशनल

एक्टर सोनू सूद ने विराट कोहली की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेहनत का फल मीठा होता है। विराट भाई और टीम को ढेर सारी बधाइयां। पंजाब, आपने दिल से खेला।” इसके साथ ही रणवीर सिंह ने विराट और एबी डिविलियर्स की पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “ये सबकुछ है।” उनका इस तरह का रिएक्शन ये बताता है कि आरसीबी के लिए यह सिर्फ जीत ही नहीं थी बल्कि क्रिकेट लवर्स की भावनाओं की भी जीत है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Entertainment Tv (@entertainmentv_official)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन ने लिखा- ए साला कप नमदे!

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी RCB की जीत पर एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, “आखिरकार… ए साला कप नमदे! हम इस पल का 18 साल से इंतजार कर रहे थे।” साउथ स्टार का भी यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

अनन्या पांडे और इला अरुण भी हुईं इमोशनल

विराट के रोने वाली फोटो पर अनन्या पांडे ने रोने वाला इमोजी पोस्ट किया है। एक्ट्रेस का यह बधाई देने वाला यूनिक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही सीनियर एक्ट्रेस इला अरुण ने लिखा, “बधाई हो विराट। आखिरकार 18 नंबर काम कर गया। हम आपको आईपीएल में मिस करेंगे।”

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Stolen Review: दिल दहला देने वाली कहानी संग OTT पर लौटे अभिषेक बनर्जी, मस्ट वॉच है ये थ्रिलर मूवी

अली गोनी ने एल्विश यादव ने दी विराट को बधाई

टीवी एक्टर अली गोनी ने विराट के रोने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “18 साल की वफादारी, 18 सीजन की उम्मीद, आज राजा ने वो पाया, जिसके वे हकदार थे।” यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “बधाई हो RCB, आखिरकार पहली ट्रॉफी जीत ही ली। विराट भाई के लिए बहुत खुश हूं।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Bhool Chuk Maaf की कमाई में लगातार गिरावट, जानें 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ कलेक्शन?

First published on: Jun 04, 2025 07:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola