Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhool Chuk Maaf की कमाई में लगातार गिरावट, जानें 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ कलेक्शन?

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 12: 'भूल चूक माफ' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने 12वें दिन कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 12: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। पहले दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद मूवी की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि वीकेंड पर मूवी की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। ऑडियंस को मूवी की कहानी और स्टार्स की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। आइए आपको भी बताते हैं 12वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की?

यह भी पढ़ें: तलाक के बाद बेटी को अकेले पाल रहीं एक्ट्रेस महिला चौधरी, ग्रेजुएशन सेरेमनी में हुईं इमोशनल

---विज्ञापन---

12वें दिन मूवी की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 12वें दिन 2 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.25% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.26%, दोपहर के शो 17.16%, शाम के शो 15.64% और रात के शो 16.92% दर्ज किए गए। मूवी में ऑडियंस को राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

---विज्ञापन---

मूवी की अब तक की कमाई कितनी?

राजकुमार राव की मूवी ने पहले दिन 7 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया था। वहीं पहले वीकेंड की बात करें तो मूवी ने 21 करोड़ का बिजनेस कर कई मूवीज को पीछे छोड़ दिया था। मूवी की अब तक की कमाई देखें तो 63.15 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 50 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी धमाकेदार कमाई कर चुकी है।

फैंस को पसंद आई वामिका-राजकुमार की जोड़ी

वहीं कास्ट की बात करें तो मूवी में पहली बार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी देखने को मिली। फैंस को ये काफी पसंद भी आ रही है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी के साथ-साथ मूवी में जाकिर हुसैन, अनुभा फतेहपुरा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा और इश्तियाक खान मुख्य भूमिका में नजर आए। बता दें रिलीज से पहले ये मूवी कानूनी पचड़ों में भी फंस चुकी है। पहले इसे 9 मई को रिलीज किया जाना था लेकिन इसके बाद मेकर्स ने ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। इसके बाद जब ये विवाद कोर्ट तक पहुंचा तो फाइनली जाकर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par के OTT राइट्स के लिए Netflix ने भेजा करोड़ों का ऑफर?

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2025 06:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola