Bhagyashree Patwardhan Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बड़े एक्टर्स के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। कुछ का करियर गुलजार हुआ तो कुछ ने डेब्यू के बाद ही इंडस्ट्री से अलविदा ले लिया। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की। इसके बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं। वहीं उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की। जी हां हम बात कर रहे हैं भाग्यश्री पटवर्धन की। चलिए आपको भी इनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
शाही परिवार से है ताल्लुक
भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वहीं वो शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस सांगली रियासत के अंतिम शासक राजा चिंतामनराव धुंडी राव पटवर्धन की पोती हैं। भाग्यश्री के पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन हैं जो अभी भी सांगली के राजा हैं। ब्रिटिश राज में उनके परिवार का काफी बोलबाला रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Tanmay Bhatt X account Hacked: मशहूर कॉमेडियन ने फैंस से क्या की डिमांड?
इस मूवी से मिली पहचान
एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान ‘मैंने प्यार किया’ मूवी से मिली थी। इस मूवी में उनके साथ बॉलीवुड के दबंग सलमान खान नजर आए थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस का पहला प्रोजेक्ट ये नहीं बल्कि टीवी शो ‘कच्ची धूप’ था। इससे एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। वहीं इसे अमोल पालेकर ने डायरेक्ट किया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
डेब्यू मूवी से मिली पहचान के बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं। वहीं उन्होंने अपने करियर को बीच में छोड़कर हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के माता-पिता हिमालय को पसंद नहीं करते थे, जब वो शादी के लिए नहीं माने तो एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ जाकर हिमालय से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बना ली थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन मूवीज से हुई वापसी
एक्ट्रेस ने इसके बाद साल 2003 में आई ‘संतोषी मां’ मूवी से बॉलीवुड में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हमको दीवाना कर गए’ और ‘रेड अलर्ट: द वॉर विदिन’ जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उन्हें ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। इसमें वो सलमान खान के साथ नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में इम्युनिटी पिन जीतने की लगी रेस, कंटेस्टेंट्स की आंखों से क्यों छलके आंसू?