Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef में इम्युनिटी पिन जीतने की लगी रेस, कंटेस्टेंट्स की आंखों से क्यों छलके आंसू?

Celebrity MasterChef में कंटेस्टेंट्स के बीच इम्युनिटी पिन जीतने की रेस लगी। इस बीच कंटेस्टेंट्स की आंखों से आंसू तक छलक पड़े। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा टास्क क्या है?

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी की जानी-मानी हस्तियां किचन में कुकिंग का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। शो में कंटेस्टेंट्स जज फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना को अपनी कुकिंग स्किल्स से इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच इम्युनिटी पिन जीतने की रेस देखी जाएगी। वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें कंटेस्टेंट्स की आंखों से आंसू छलकने लगे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ये नजारा क्यों देखने को मिला?

यह भी पढ़ें: Engaged में 5 हॉट गर्ल्स कंटेस्टेट कौन? कौन देगी प्यार कौन धोखा, देखें JioHostar पर ये शो

---विज्ञापन---

इम्युनिटी पिन टास्क

मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया। इस बीच कंटेस्टेंट्स के बीच इम्युनिटी पिन जीतने का कॉम्पिटिशन देखने को मिला। पिछली बार ये इम्युनिटी पिन दीपिका कक्कड़ ने अपने नाम किया था। लेटेस्ट प्रोमो में फराह खान इम्युनिटी पिन जीतने का टास्क समझाती नजर आईं। इस कॉम्पीटिशन में दो राउंड होंगे इसके बाद जो इसमें विनर रहता है उसे इम्युनिटी पिन दिया जाएगा।

क्यों आए कंटेस्टेंट्स की आंखों में आंसू?

पहले राउंड में कंटेस्टेंट्स के आंखों से आंसू छलकते दिखाई दिए। इस राउंड में कंटेस्टेंट्स को प्याज काटने का टास्क दिया गया। उन्हें तब तक प्याज काटने के लिए कहा गया जब तक उन्हें आधा किलो प्याज ना मिल जाए। इस बीच गौरव, तेजस्वी, राजीव और सभी कंटेस्टेंट्स की आंखों में आंसू आ गए। वहीं जल्दी-जल्दी में प्याज काटते समय फैजल शेख की उंगली भी कट गई।

---विज्ञापन---

दूसरे राउंड में क्या?

वहीं फराह खान ने दूसरे राउंड में कंटेस्टेंट्स को रोस्ट चिकन से रूबरू करवाया। साथ ही इस रोस्ट चिकन का इस्तेमाल करते हुए कंटेस्टेंट्स को अपनी खुद की डिश बनानी है। वहीं ये टास्क पार्टनर में होगा। जहां एक पार्टनर को गैस चलाने के लिए साइकिल चलानी पड़ेगी और दूसरे को कुकिंग करनी पड़ेगी। जो भी इन दोनों राउंड को जीतकर विनर बनता है उसे इम्युनिटी पिन मिलेगा और वो इस वीक सेफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘छावा’ की कमाई में गिरावट, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की भी हालत हुई खस्ता, जानें फिल्मों की कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2025 09:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola