---विज्ञापन---

खेसारी लाल की हीरोइन, पति से हुई अनबन, डिप्रेशन का थीं शिकार, फंदे से झूल मौत को लगाया गले, सोशल मीडिया से मिला सुसाइड का हिंट

Amrita Pandey Death Case Update: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अमृता पांडे ने 27 साल की उम्र में फांसी लगा अपनी जान दे दी, इस खबर से मनोरंजन जगत में सभी हैरान हैं।

Amrita Pandey

Amrita Pandey Death Case Update: मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महज 27 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से चमकते सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फेमस एक्ट्रेस अमृता पांडे (Amrita Pandey) ने फांसी का फंदा लगा अपनी जान दे दी, इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि उन्होंने ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया है, व्हाटसएप स्टेटस से एक हिंट मिला है कि वो परेशान तो थीं।

क्या था आखिरी पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमृता के परिवार का कहना है कि अमृता परेशान थीं। इसके पीछे की वजह थी काम न मिलना। कथित तौर पर एक्ट्रेस डिप्रेशन के दर्द को झेल रही थी। एक्ट्रेस ने मरने से पहले अपने व्हाटएप पर एक स्टेटस लगाया था जिसे देख ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेत्री किसी चीज से इतना परेशान थीं कि उन्होंने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। एक्ट्रेस ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया।’ इस पोस्ट को पढ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने सुसाइड किया है।

Amrita Pandey

पति से रह रही थीं अलग

अमृता पांडे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम थीं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के बड़े एक्टर खेसारी लाल के साथ भी काम किया है। अभिनेत्री ने साल 2022 में बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के निवासी चंद्रमणि झांगड़ से शादी की थी। उनके पति एक एनीमेशन इंजीनियर थे। दोनों अलग रह रहे थे, इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके बीच कुछ अनबन चल रही थी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है।

Amrita Pandey

जानें पूरा मामला

बता दें कि अमृता पांडे की मौत 27 अप्रैल को हुई थी। वो अपने घर पर मृत मिली थी। खबरों के अनुसार उनकी बहन ने ही सबसे पहले अपनी बहन को फंदे से झूलते हुए देखा था। कथित तौर पर अमृता की बहन 27 अप्रैल की दोहपर 3:30 पर उनके कमरे में गई, लेकिन वहां उन्होंने जो देखा उसके बाद उनके होश ही उड़ गए।

आनन फानन में उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया और पास के अस्पताल में ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

First published on: Apr 30, 2024 08:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.