---विज्ञापन---

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने लगाई लंबी छलांग, 17वें दिन की कमाई ने किया मालामाल

Box Office Collection Day 17: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kaooor) की ‘एनिमल’ (Animal) ने भी इसी दिन दस्तक दी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों मूवीयों के क्लैश होने के […]

Sam Bahadur, Day 17 Box Office Collection, Vicky Kaushal  

Box Office Collection Day 17: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kaooor) की ‘एनिमल’ (Animal) ने भी इसी दिन दस्तक दी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों मूवीयों के क्लैश होने के बावजूद भी थिएटर्स पर विक्की की ‘सैम बहादुर’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं तीसरे रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।

यह भी पढ़ें: काजोल की मां तनुजा अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है एक्ट्रेस की हालत

‘सैम बहादुर’ ने 17वें दिन किया इतना कलेक्शन  (Box Office Collection Day 17)

विक्की कौशल की फिल्में देखने के बाद ऐसा नहीं लगता कि आपका पैसा वेस्ट हुआ हो। दरअसल एक्टर की एक्टिंग में दम है। ‘सैम बहादुर’ एक रियल बेस्ड स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें विक्की ने ‘सैम मानेकशॉ’ का रोल निभाया है।

अब फिल्म को सिनेमाघरों पर रिलीज हुए 17 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में इसका कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने रिलीज के 17वें दिन (Box Office Collection Day 17)  5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब मूवी का कुल कलेक्शन 76.85 करोड़ रुपये हो गया है।

मूवी के अब तक के कलेक्शन पर एक नजर

Day 1- 6.25 करोड़
Day 2- 9 करोड़
Day 3- 10.3 करोड़
Day 4- 3.5 करोड़
Day 5- 3.5 करोड़
Day 6- 3.25 करोड़
Day 7- 3 करोड़

Day 8- 3.5 करोड़
Day 9- 6.75 करोड़
Day 10- 7.5 करोड़
Day 11- 2.15 करोड़
Day 12- 2.40 करोड़
Day 13- 2.15 करोड़
Day 14- 1.33 करोड़
Day 15- 2.11 करोड़
Day 16- 4.50 करोड़
Day 17- 5.50  करोड़
Total Collection- 76.85 करोड़

‘सैम बहादुर’ की स्टारकास्ट

बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो सैम बहादुर में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख के अलावा भी कई लोग हैं। सान्या ने भी मूवी में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

First published on: Dec 18, 2023 07:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.