---विज्ञापन---

Honey Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड टीना थडानी के प्यार में हनी सिंह पागल, सड़कों पर घूमते आए नजर

Honey Singh Girlfriend: मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह आज के समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नए गानों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। युवाओं में हनी सिंह के गानों का क्रेज देखने लायक होता है। उनका नया गाना रिलीज होते ही छा जाता है। इन सब के इतर […]

Honey Singh Girlfriend
Honey Singh Girlfriend

Honey Singh Girlfriend: मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह आज के समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नए गानों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। युवाओं में हनी सिंह के गानों का क्रेज देखने लायक होता है। उनका नया गाना रिलीज होते ही छा जाता है।

इन सब के इतर हनी सिंह इन दिनों अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हनी सिंह इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल टीना थडानी के साथ कैलिफोर्निया में वेकेशन मना रहे हैं। वहां से अब दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में दोनों लॉस एंजेलिस की गलियों में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

सिंगर हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ रिश्ते को लेकर तीन महीने पहले खुलासा किया था। टीना ने भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में टीना को ओवरसाइज कोट पहने हुए देखा जा सकता है। उनके बाल खुले हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक छोटा बैग भी ले रखा है। डार्क सनग्लासेस में टीना कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।

और पढ़िए-Anant Radhika Engagement: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में जुटे बॉलीवुड सितारे, सलमान-कैटरीना समेत इन स्टार्स ने लगाए चार चांद

वहीं इस दौरान यो यो हनी सिंह ने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लू जींस और बेग शुज में अपने लुक को कंप्लीट किया है। एक तस्वीर में वह रोमांटिक अंदाज में टीना की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक में दोनों हाथ डालकर घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों तस्वीरों में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आलिया और कैटरीना कैफ मिले गले, रणबीर कपूर हुए शॉक्ड, जानें पूरा वाकया

हनी सिंह ने पिछले साल किया था टिना संग रिलेशनशिप को सार्वजनिक (Honey Singh Girlfriend)

मशहूर सिंगर और रैपर अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद से ही चर्चा में बने हुए थे। उनके रिश्तों को लेकर आए दिन खबरें चलती रहती थी। लेकिन, सिंगर ने आखिरकार इन सब पर विराम लगाते हुए पिछले साल गर्लफ्रेंड टिना संग रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल किया था। उन्होंने दिल्ली के एक कार्यक्रम में कहा था, ‘यह मेरी गर्लफ्रेंड है टीना, जिसने मुझे यह नाम दिया है। इसने बोला कि यू आर हनी 3.0।’ हनी सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी टीना से मुलाकात दुबई में एक दोस्त के जरिए हुई थी। दोनों पहले फोन पर बात किया करते थे लेकिन कभी मिले नहीं थे। बहरहाल दोनों अब रिश्ते में हैं और फिलहाल दोनों अमेरिका में वेकेशन मना रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 19, 2023 08:03 PM