---विज्ञापन---

Sunil Grover: जब एक झटके में सुनील ग्रोवर हो गए थे रिप्लेस, खुद के साथ किया ये सुलूक

Sunil Grover : मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। सुनील ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। कॉमेडियन ने अपने करियर में काफी सक्सेस हासिल कर ली है। वहीं हाल ही में एक्टर ने अपने बीते दिनों को याद किया है। सुनील ग्रोवर ने एक किस्सा […]

Sunil Grover

Sunil Grover : मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। सुनील ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। कॉमेडियन ने अपने करियर में काफी सक्सेस हासिल कर ली है। वहीं हाल ही में एक्टर ने अपने बीते दिनों को याद किया है। सुनील ग्रोवर ने एक किस्सा शेयर कर बताया कि एक बार उन्हें बिना इंफॉर्म किए ही शो से निकाल दिया गया था।

जब बेहद दुखी हो गए थे सुनील ग्रोवर (Sunil Grover)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील ग्रोवर ने बताया- ‘एक शो था जिसमें मैं काम कर रहा था। उस शो से 3 दिन के अंदर बिना बताए मुझे रिप्लेस कर दिया गया था। मुझे उस बारे में कोई खबर नहीं थी। मुझे किसी और के जरिए ये खबर मिली। मुझे अचानक किसी ने बताया कि मैं शो से रिप्लेस हो चुका हूं। मैं कभी नहीं चाहता कि काश मैं दोबारा पीछे जा सकूं और उन सेम लोगों के साथ काम कर सकूं’

बुरी हो गई थी सुनील की हालत (Sunil Grover)

सुनील ग्रोवर ने आगे बताया कि उस घटना के बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। उस वक्त वो किसी से भी नहीं मिलते थे। उन्होंने बताया, ‘मैं अपनी शेल में चला गया था। करीब एक महीना तक ऐसे ही चलता रहा। मैं किसी से नहीं मिला। मुझे लगा कि मैं यहां कुछ नहीं कर पाऊंगा, ज्यादा दिन तक यहां रह नहीं पाऊंगा। फिर अचानक एक दिन पता नहीं क्या हुआ और मुझे दोबारा से शुरू करने का मन किया। मेरी अंतरआत्मा ने मुझे दोबारा ट्राय करने को कहा।’

इस बड़ी फिल्म में आएंगे नजर

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो से अलग होने के बाद अपना कॉमेडी शो शुरू किया था। वहीं उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। बता दें कॉमेडियन, सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में भी नजर आए थे। हालांकि सबसे पहले सुनील साल 2008 में फिल्म ‘गजनी’ में दिखाई दिए थे।

2018 में सुनील ‘पटाखा’ फिल्म में नजर आए। 2019 में सलमान की ‘भारत’ और फिर 2022 में उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुडबाय’ में काम किया। वहीं अब साल 2023 में सुनील शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे।

First published on: Mar 26, 2023 12:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.