---विज्ञापन---

Gadar: अब इस दुनिया में नहीं रहे गदर के ये सितारे, फैंस करेंगे मिस

Gadar: इन दिनों गदर 2 की चर्चा जोरों पर है।  ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों पर दस्तक देने को तैयार है। लेकिन आज हम गदर 1 की बात करने जा रहे हैं जिसने चारों तरफ गदर मचा दिया था। इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी शानदार एक्टिंग से गदर को कामयाबी के […]

Amisha Patel, Amrish Puri, Gadar, gadar 2, Om Puri, Sunny Deol
gadar ottt release

Gadar: इन दिनों गदर 2 की चर्चा जोरों पर है।  ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों पर दस्तक देने को तैयार है। लेकिन आज हम गदर 1 की बात करने जा रहे हैं जिसने चारों तरफ गदर मचा दिया था। इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी शानदार एक्टिंग से गदर को कामयाबी के शिखर तक पहुंचा दिया था।

अब बहुत जल्द गदर 2 रिलीज होने वाली है, लेकिन हम इस फिल्म में उन कलाकारों की कमी जरूर महसूस करेंगे जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से कलाकार हैं।

अमरीश पुरी   (Gadar)

गदर में सकीना उर्फ अमीषा पटेल के पिता अशरफ अली का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। बेशक अमरीश पुरी आज हमारे बीच में नहीं रहे हों लेकिन अपनी अदाकारी से वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगें।

Gadar

आपको बता दें रि 72 साल की उम्र में साल 2005 उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।  अब इस बात में तो कोई शक नहीं है कि गदर 2 में फैंस उन्हें मिस करेंगे।

विवेक शौक

विवेक शौक वो कलाकार थे जो अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से लोगों के दिलों में बस जाते थे। फिल्म गदर में उन्होंने तारा सिंह उर्फ सनी देओल के दोस्त दरमियान सिंह का किरदार निभाया था। लेकिन 10 जनवरी साल 2011 में दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्टर का निधन हो गया था।

Gadar

अब जब गदर 2 देखने फैंस जाएंगे तो दरमियान सिंह को जरूर मिस करेंगे।

ओम पुरी  (Gadar)

ओम पुरी जिन्होंने गदर में सूत्रधार उर्फ नैरेटर के रूप में अपनी आवाज से दर्शकों को बांधे रखा था,अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Gadar

एक्टर का 66 साल की उम्र में साल 2017 मे निधन हो गया था। दर्शक अब उस पावरफुल आवाज को याद जरूर करेंगे।

मिथिलेश चतुर्वेदी

फिल्म में गदर में न्यूजपेपर एडिटर के किरदार में नजर आने वाले मिथलेश चतुर्वेदी का बीते साल अगस्त 2023 में निधन हो गया था।

Gadar

अब ऐसा तो हो नहीं सकता कि फैंस गदर 2 देखने जाएं और उन्हें मिस न करें।

First published on: Jul 27, 2023 10:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.