---विज्ञापन---

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर फिर पकड़ सकते हैं कपिल शर्मा का हाथ? बोले, पुछवालो फिर…..

Sunil Grover: कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी तो कभी पड़ोसन गुथी जैसे किरदारों से फैंस का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर को दर्शक काफी पसंद करते हैं। लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी काफी अच्छी है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। हालांकि आज वो […]

Sunil Grover

Sunil Grover: कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी तो कभी पड़ोसन गुथी जैसे किरदारों से फैंस का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर को दर्शक काफी पसंद करते हैं। लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी काफी अच्छी है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। हालांकि आज वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वाले आज भी ये आस लगाए बैठे हैं की सुनील ग्रोवर फिर से कपिल के शो में नजर आए। क्या सच में फैंस का यह इंतजार पूरा होने वाला है? इस बारे में हाल ही में सुनील ग्रोवर ने चुप्पी तोड़ी है।

सुनील ग्रोवर ने दिया जबरदस्त रिप्लाई (Sunil Grover)

सुनील ग्रोवर इन दिनों जी5 की सीरीज ‘यूनाइटेड कच्चे’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों वो इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान जब सुनील से कपिल के शो में फिर से काम करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी तो ऐसा कोई..या तो पुछवालो फिर आप। अभी मैं व्यस्त हूं। जो भी मैं कर रहा हूं और वो भी। मैं भी अच्छा कर रहा हूं और वो भी।’ सुनील ने आगे कहा, ‘मैंने नॉन फिक्शन काम को बहुत एंजॉय किया है अब मैं फिक्शन को एंजॉय कर रहा हूं। इसके अलावा अभी कोई प्लान नहीं है।’

शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे सुनील

बता दें कि इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने कपिल के साथ फिर से काम करने को लेकर कहा था कि अभी कोई प्लान नहीं है। हम दोनों ही व्यस्त हैं। सीरीज ‘यूनाइटेड कच्चे’ के अलावा दर्शक सुनील को शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में भी देखेंगे। इस फिल्म को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं इस फिल्म को लेकर निश्चिंत हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये शाहरुख खान की फिल्म है लोग इसे देखेंगे। मैं खुद इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा हूं। अभी फिल्म पर काम जारी है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं।’

दोनों को साथ देखना चाहते हैं फैंस

मालूम हो कि सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा के शो से बाहर होने की वजह दोनों के बीच आपसी अनबन बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार गुस्से में कपिल शर्मा ने सुनील को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद दोनों के बीच फासले बढ़ गए। हालांकि दोनों के बीच की कड़वाहट काफी हद तक कम हुई है। फैंस एक बार फिर दोनों को साथ देखना चाहते हैं

First published on: Apr 07, 2023 03:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.