---विज्ञापन---

Sana Khan At Baba Siddique Iftar Party: सना खान के साथ मुफ्ती अनस के बर्ताव से भड़क उठे लोग, वायरल हो रहा उनका ये वीडियो

Baba Siddique Iftar Party: रमजान के मौके पर इन दिनों आपको कई जगह इफ्तार पार्टी होते हुए नजर आ जाएगी फिर चाहे वो आम लोगों ही इफ्तार पार्टी हो या फिर सेलेब्स की इफ्तार पार्टी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स इन दिनों इफ्तार पार्टियों में नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में टीवी से लेकर […]

Baba Siddique Iftar Party: रमजान के मौके पर इन दिनों आपको कई जगह इफ्तार पार्टी होते हुए नजर आ जाएगी फिर चाहे वो आम लोगों ही इफ्तार पार्टी हो या फिर सेलेब्स की इफ्तार पार्टी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स इन दिनों इफ्तार पार्टियों में नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक तमाम सेलेब्स हाल ही में एक इफ्तार पार्टी में शिरकत करते हुए नजर आए हैं।

बाबा सिद्दीकी ने रखी इफ्तार पार्टी (Baba Siddique Iftar Party)

एक बार फिर ऐसी ही एक इफ्तार पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की तमाम शख्सियत नजर आईं। यह इफ्तार पार्टी किसी और की नहीं बल्कि महाराष्ट्र कॉग्रेस के जाने माने लीडर बाबा सिद्दीकी ने रखी थी। बता दें कि बाबा सिद्दीकी हर साल सेलेब्रिटी के लिए यह इफ्तार पार्टी रखते हैं। इस पार्टी में शाहरुख से लेकर सलमान तक इंडस्ट्री के न जाने कितने स्टार्स शिरकत करते हैं। शायद ही ऐसा कोई सेलेब हो जो इस पार्टी में शिरकत न करता हो। एक बार फिर मुंबई में यह पार्टी ऑर्गेनाइज की गई।

मुफ्ती अनस के साथ नजर आईं सना खान

इस इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड और टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस रह चुकी सना खान ने भी शिरकत की। इस पार्टी में वे अपने पति मुफ्ती अनस के साथ नजर आईं। सना खान के लुक में जो सबसे खास था वह था उनका बेबी बंप। बता दें कि सना खान ने इस इफ्तार पार्टी में बुर्का पहन कर शिरकत की। वे बेहद ही प्यारी लग रही थीं। बुर्के में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। इस दौरान उन्होंने अनस के साथ ढेर सारे पोज दिए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर सना खान की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

लोग कर रहे हैं मुफ्ती अनस को ट्रोल

इस बीच सना खान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे पति अनस के साथ पार्टी से जाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मुफ्ती अनस अपनी पत्नी सना का हाथ पकड़कर आगे की ओर खींच रहे हैं और सना बार-बार बोल रही हैं कि मैं थक गई हूं और नहीं चल सकती। अब और नहीं चल सकती। इसके बावजूद मुफ्ती अनस उनका हाथ पकड़कर उन्हें बाहर की तरफ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। अब लोग उनके पति मुफ्ती अनस का बर्ताब देख भड़क गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट करके मुफ्ती अनस के इस बर्ताव पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

First published on: Apr 17, 2023 05:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.