---विज्ञापन---

‘हमारी रोज बात नहीं होती’, सलमान संग रिश्ते पर बोले अरबाज

Salman Khan: एक्टर सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

salman khan arbaaz khan
इमेज क्रेडिट: E24 bollywood

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान अपनी फिल्मों से अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। सलमान के बॉलीवुड में लोगों से काफी अच्छे रिश्तें हैं। इन्होंने कई एक्टर और एक्ट्रेसेस को रातों-रात सुपर स्टार बना दिया है। सलमान खान ने आज तक शादी नही की है। हालांकि शादी नहीं करने की वजह आज तक किसी को नहीं पता है। सलमान के दो भाई हैं, अरबाज और सोहेल। आइए आपको बताते हैं, जब अरबाज से भाई के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने क्या कहा?

सलमान को लेकर अरबाज ने कही ये बात

अरबाज खान (arbaaz khan), शूरा (sshura khan) खान से शादी के बाद एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। एक इंटरव्यू में, जब अरबाज से पूछा गया कि सलमान से आपका रिश्ता कैसा है तो इसके जवाब में अरबाज ने बताया कि उनकी रोज बात नहीं होती है। इसका कारण बताते हुए अरबाज कहते हैं कि हम दोनों काफी व्यस्त रहते हैं। इस वजह से हमारी रोजाना बात नहीं हो पाती है। हालांकि जरूरत पड़ने पर हम दोनों एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

 

दोस्तों के लिए सलमान की जान हाजिर

सलमान खान (Salman Khan) बड़े ही दिलेर एक्टर माने जाते हैं। परिवार समेत दोस्तों और फैंस की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। कुछ समय पहले आर्यन खान (aaryan khan) ड्रग केस में वह शाहरुख खान (shah rukh khan) की मदद के लिए उनके घर देखे गए थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, राखी सावंत की मां के कैंसर के इलाज में भी एक्टर ने मदद की थी।

 

बहनों संग सलमान का रिश्ता

सलमान (Salman Khan) की दो छोटी बहनें हैं। वह दोनों को काफी प्यार भी करते हैं। हर फेस्टिवल और पार्टी में सलमान खान और उनकी बहनों के साथ फोटो खूब वायरल होती है। सलमान अपने भाई बहनों के बच्चों के साथ भी मस्ती करते हुए देखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें: दिव्या भारती के पति से हुई सगाई, अजय देवगन से भी था रिश्ता

First published on: Apr 13, 2024 07:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.