Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज किसी पहचान की मोहताज तो हैं नहीं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली हो लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस का आज बर्थडे है, इस खास दिन पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए हम उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।
कैसे आईं ग्लैमर की दुनिया में
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को राम लला जन्म भूमि अयोध्या में हुआ था। उनके पेरेंट्स उत्तराखंड के रहने वाले हैं। एक्ट्रेस एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर रहे हैं। वहीं मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी है।
एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई आर्मी स्कूल से ही की है। अनुष्का को साल 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो अयोध्या से माया नगरी मुंबई आ गईं।
ये थी उनकी पहली फिल्म
अनुष्का शर्मा मॉडलिंग करने के तुरंत बाद फिल्म इंडस्ट्री में फेमस हो गईं। उन्होंने साल 2008 में शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली ही मूवी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
इसके बाद एक्ट्रेस ने बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया जो साल 2010 में ही आई थी।
बनना चाहती थीं पत्रकार
अनुष्का शर्मा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, बल्कि वो तो कुछ और बनना चाहती थीं। जी हां, अनुष्का का सपना था कि वो पत्रकार बने, लेकिन किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था।
एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के लोग मुरीद हैं। बात अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग की करें तो वो भी बेहद शानदार है।
फिल्मी है विरुष्का की लव स्टोरी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के एड के दौरान हुई थी। हालांकि पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच छोटी सी तू-तू-मैं-मैं हो गई, लेकिन फिर धीरे-धीरे दोस्ती और फिर वो प्यार में बदल गई।
एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में रॉयल शादी की जिसमें लिमिटेड मेहमान आए। हालांकि उन्होंने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन किया जिसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
आज ये कप एक बेटी और एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। अभी अनुष्का का पूरा ध्यान अपनी फैमिली पर ही है।
यह भी पढ़ें: क्या सच में शाहरुख की लाडली सुहाना का हुआ ब्रेकअप?