---विज्ञापन---

दिलीप कुमार के निधन के दो साल बाद बहन की भी हुई डेथ, महबूब स्टूडियो में होंगे अंतिम दर्शन

Dilip Kumar Sister Saeeda Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का दो साल पहले ही निधन हो गया था। उनकी जाने का गम इस कदर था कि पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। अब उनकी बहन सईदा (Saeeda) का भी निधन हो गया है, जिसके बाद एक्टर के घर […]

Dilip Kumar, Saeeda, Dilip Kumar Sister Saeeda Passed Away, Saira Banu
Image Credit: Google

Dilip Kumar Sister Saeeda Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का दो साल पहले ही निधन हो गया था। उनकी जाने का गम इस कदर था कि पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। अब उनकी बहन सईदा (Saeeda) का भी निधन हो गया है, जिसके बाद एक्टर के घर में शोक का माहौल है। दिलीप कुमार के करीबी रिश्तेदार ने इस खबर की जानकारी दी। सईदा लंबे समय से बीमार थी, और अब जिंदगी की जंग लड़ते हुए सईदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज यानी 26 सितंबर को महबूब स्टूडियो में सईदा के अंतिम दर्शन होंगे।

यह भी पढ़ें: क्या सच में Dev Anand के काला कोट पहनने पर लगी थी रोक? जानें कितना सच कितना झूठ

परिवार में पसरा मातम  (Dilip Kumar Sister Saeeda Passed Away)

दिलीप कुमार की बहन सईदा के निधन की बात से एक्टर के पूरे घर में मातम पसर गया है। जहां पूरे परिवार में शोक है वहीं दिलीप कुमार की पत्नी और सईदा की भाभी सायरा बानो (Saira Banu) ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। परिवार के एक करीबी रिश्तेदार ने ईटाइम्स को बताया इकबाल के निधन के बाद सईदा की देखभाल उनकी बेटी इल्हाम और बेटे साकिब ही करते थे। पता हो कि इकबाल का  2018 में निधन हो गया था। वह मेहबूब स्टूडियो के ट्रस्टी थे। वहीं, शाकिब और इल्हाम निर्माता और लेखक हैं।

Dilip Kumar

Image Credit: Google

नरम दिल थीं सईदा

दिलीप कुमार की बहन सईदा बेहद ही नरम दिल इंसान थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार सईदा ने साल 2014 में अपने जीजा शौकत खान को मेहबूब स्टूडियो में काम करने वाले लोगों के कल्याण के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को 10 लाख रुपये का चेक दिया था। उनके इस कदम ने ये बता दिया कि वो कितने बड़े दिल की मल्लिका थीं।

Dilip Kumar

Image Credit: Google

भाई दिलीप के बेहद करीब थीं सईदा  (Dilip Kumar Sister Saeeda Passed Away)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सईदा अपने भाई दिलीप कुमार के बेहद करीब थीं। अक्सर वो अपने भाई के साथ दिखाई देती थीं। भाई की मौत ने सईदा को इस कदर तोड़ दिया था कि वो बीमार रहने लगीं और अब दुनिया को अलविदा कह गईं। हालांकि भाभी सायरा का सईदा के निधन पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया, जिससे लोग हैरान हैं।

First published on: Sep 26, 2023 09:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.