Raj Kundra On Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) वयस्क फिल्में बनाने के आरोप के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि राज जेल से बाहर आने के बाद से ही पैपराजी से बचते नजर आते हैं। राज को अक्सर चेहरे पर मास्क लगाकर आउटिंग पर जाते देखा जाता है। लेकिन राज सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा एक्टिव रहते हैं। वहीं शर्लिन चोपड़ा की ओर से बार-बार आरोप लगाए जाने पर अब खुद राज कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है, और ट्वीट कर अपनी भड़ास निकालते नजर आए हैं।
Raj Kundra ने ट्वीट कर निकाली भड़ास
राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक ट्वीट किया है, साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में महाराष्ट्र साइबर पुलिस को भी टैग किया है। राज कुंद्रा ने लिखा,’कुछ लोगों की भौंकने की आदत होती है और कुछ को उंगली करना अच्छा लगता है। उन भौंकते हुए लोगों की असलियत जल्द सामने आएगी।’ राज के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने शर्लिन चोपड़ा की ओर से ओनलीफैन्स पर रिलीज किया गया वीडियो देखा, साथ ही शख्स ने मुंबई पुलिस से सवाल करते हुए लिखा कि उन्होंने शर्लिन की शिकायत पर राज कुंद्रा के खिलाफ केस कैसे दर्ज कर लिया।
Sherlyn Chora को बताया समाज के लिए खतरा
शख्स के ट्वीट का जवाब देते हुए राज कुंद्रा ने दूसरा ट्वीट किया और लिखा,’यही तो मैं भी कहना चाहता हूं। जो मेरे पर आरोप लगा रही है, वही X रेट कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वह वल्गैरिटी और महिला के अधिकारों की बात करती है और अभी भी वह इस तरह के भद्दे कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वह जल्द अरेस्ट होगी। वह समाज के लिए खतरा है।’
क्या है राज कुंद्रा और शर्लिन चोपड़ा का मामला?
बताते चलें कि शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने साल 2021 के अक्टूबर महीने में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मेंटल हरैसमेंट और फ्रॉड का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने दोनों पर 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। शर्लिन के मुताबिक, राज कुंद्रा के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट था। वहीं, राज कुंद्रा की बात करें तो वो अडल्ट फिल्में बनाने और उसे स्ट्रीम करने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। इसके बाद जमानत पर रिहा हुए राज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए अपना नाम इस केस से हटाने की मांग की है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें