Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raajneeti 2: 15 साल बाद सीक्वल पर लगी मुहर, क्या फिर कैटरीना के साथ ‘राजनीति’ करेंगे रणबीर?

Raajneeti 2 big update: प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राजनीति'को 15 साल पूरे हो गए हैं। 15 साल पहले 4 जून 2010 को मूवी सिनेमाघरों में आई थी और अब इतने साल बाद डायरेक्टर ने फिल्म के सीक्वल पर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है।

---विज्ञापन---

Raajneeti 2
Raajneeti 2 (Image Credit: Instagram)

Raajneeti 2: साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजनीति’को आज 15 साल हो गए हैं और इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी और गानों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर,अजय देवगन, मनोज बाजपेयी और नाना पाटेकर जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे।  इस फिल्म को राजनीतिक टच दिया गया था, जिसे लोगों ने सराहा था। आज भी इसका क्रेज लोगों के सिर से उतरा नहीं है। और अब फिल्म के 15 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्माता ने इसके सीक्वल पर मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं कि फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा ने राजनीति के सीक्वल को लेकर क्या जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustakhiyan का टीजर कब होगा रिलीज? पोस्टर में दिखी शनाया-विक्रांत की सिजलिंग केमिस्ट्री

---विज्ञापन---

राजनीति 2 पर प्रकाश झा ने लगाई मुहर

राजनीति उन फिल्मों में से है, जिसने दर्शकों के बीच इतिहास गढ़ा हो, इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, बल्कि दर्शकों का प्यार भी हासिल किया था। फिल्म के गाने तो आज भी एवरग्रीन हैं और लोग सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में 4 जून यानी आज फिल्म के 15 साल पूरे होने पर डायरेक्टर प्रकाश झा ने फिल्म के सीक्वल की पुष्टि कर दी है।

---विज्ञापन---

राजनीति 2 पर बड़ा अपडेट

हिन्दूस्तान टाइम्स से बातचीत में दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने कंफर्म किया है कि वो फिल्म राजनीति का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्म के सीक्वल को लेकर कहा, ‘हमेशा से ही राजनीति 2 को लेकर प्लानिंग रही है और राजनीति का सफर तो चलता रहता है।’

कास्ट और शूटिंग पर बोले प्रकाश झा

प्रकाश झा ने राजनीति 2 के बारे में बात करते हुए आगे कहा, फिलहाल वो फिल्म की शूटिंग और स्टार कास्ट को लेकर कुछ नहीं कह सकते हैं, क्योंकि अभी इस बार काम कर रहे हैं। राजनीति 2 के कंफर्म होते ही फैंस खुश हो गए हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि क्या फिर से कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म में नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: RadhaKrishn फेम एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, शादी के 6 साल बाद बनीं मां

First published on: Jun 04, 2025 02:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola