Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हार्ट अटैक से मशहूर फिल्ममेकर का निधन, श्रीदेवी-जैकी श्रॉफ संग Partho Ghosh ने किया था काम

Partho Ghosh Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और फिल्ममेकर पार्थो घोष ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया है। जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित-स्टारर “100 डेज” और नाना पाटेकर के साथ “अग्नि साक्षी” जैसी फिल्में बनाने वाले पार्थो के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

---विज्ञापन---

Partho Ghosh
Partho Ghosh (image credit- E24)

Partho Ghosh Passes Away: हिंदी सिनेमा से एक दुखद खबर आई है, बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर पार्थो घोष का निधन हो गया है। जाने-माने डायरेक्टर और फिल्ममेकर पार्थो घोष का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है और उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स संग काम करने वाले पार्थो घोष ने शानदार फिल्में बनाई थी और ऐसे में उनके उनकी मौत की खबर से हर तरह शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: Akhil Akkineni-Zainab Reception में पहुंचे साउथ सुपरस्टार्स, हैदराबाद में सजी सेलिब्रिटीज की महफिल

---विज्ञापन---

नहीं रहे फिल्म मेकर पार्थो घोष

फिल्म निर्माता और निर्देशक पार्थो घोष ने जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित-स्टारर ‘100 डेज’ और नाना पाटेकर के साथ ‘अग्नि साक्षी’ जैसी फिल्में बनाई थी। पार्थो घोष ने सोमवार यानी 9 जून की सुबह आखिरी सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं, जिनके साथ वो मुंबई के मड आइलैंड इलाके में रह रहे थे।

ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने जताया शोक

बंगाली और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने डायरेक्टर पार्थो घोष के निधन की जानकारी दी है। ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा, ‘शब्दों से परे दिल टूट गया है, हमने एक असाधारण प्रतिभा, एक दूरदर्शी निर्देशक और एक दयालु आत्मा खो दिया है। पार्थो दा, आपने स्क्रीन पर जो जादू बिखेरा, उसके लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा। शांति से आराम करें।’

---विज्ञापन---

बंगाली सिनेमा में दिया योगदान

हिंदी और बंगाली सिनेमा में पार्थो घोष अपने योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। 15 से ज्यादा फिल्में लिखी और डायरेक्ट करने वाले पार्थो घोष ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। साल 2018 में पार्थो ने आखिरी फिल्म ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ के बनाई थी और इस रोमांट्रिक ड्रामा में मिथुन की बहु मदालसा शर्मा, अविनाश वधावन और मुकेश जे भारती जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Wedding Anniversary पर नयनतारा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कपल की अनदेखी तस्वीरें वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2025 11:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola