---विज्ञापन---

Nysa Devgn: न्यासा देवगन ने दोस्त की पार्टी में बिखेरा जलवा, रेड हॉट लुक में लगाए ठुमके

Nysa Devgn: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सेलेब्स अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। न्यासा देवगन अभी बॉलीवुड डेब्यू से बहुत दूर हैं और […]

Nysa Devgn: न्यासा देवगन ने दोस्त की पार्टी में बिखेरा जलवा, रेड हॉट लुक में लगाए ठुमके
Nysa Devgn: न्यासा देवगन ने दोस्त की पार्टी में बिखेरा जलवा, रेड हॉट लुक में लगाए ठुमके

Nysa Devgn: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सेलेब्स अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। न्यासा देवगन अभी बॉलीवुड डेब्यू से बहुत दूर हैं और शायद उनका बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने का इरादा भी नहीं है, इसके बाद भी उनकी बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इसी वजह से उनके दोस्त की थैंक्सगिविंग डिनर पार्टी की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं।

और पढ़िएBipasha Basu: बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी देवी की पहली तस्वीर, फैंस लुटा रहे प्यारा

Nysa Devgn ने रेड लुक में बिखेरा जलवा

न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन तस्वीरों में न्यासा थैंक्सगिविंग डिनर को अपने दोस्तों के साथ बहुत एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं स्टारकिड अपने लुक और मस्ती को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। फैंस न्यासा के इस अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

मस्ती में झूमीं Nysa Devgn

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ मगन होकर डांस कर रही हैं। न्यासा का ये क्रेजी अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। न्यासा के दोस्त ओरी ने हाल ही में थैंक्सगिविंग डिनर होस्ट किया था। इस डिनर पार्टी में न्यास के अलावा बहुत से लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में न्यासा ने रेड हॉट टॉप को डेनिम स्कर्ट के साथ पेयर किया था। इस आउट्फिट में न्यासा बहुत स्टनिंग लग रही थीं।

और पढ़िएBlurr Teaser: तापसी पन्नू ने दिखाई अपनी ‘ब्लर’ दुनिया की झलक, सस्पेंस से भरपूर टीज

अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं Nysa Devgn

न्यासा देवगन पिछले कुछ समय से अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लोगों को ऐसा लगने लगा है कि न्यासा शायद जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाली हैं। पर अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि न्यासा ने अभी तक फिल्म लाइन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में वो अभी नहीं बता सकते कि न्यासा बॉलीवुड में आएंगी या नहीं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 26, 2022 05:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.