---विज्ञापन---

Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही ने सेक्विन गाउन में फिर ढाया कहर, यूजर बोला- ‘मुझसे शादी करोगी’

Nora Fatehi Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हर अंदाज निराला है। एक्ट्रेस अपने परफेक्ट फिगर के साथ-साथ अपने स्टनिंग स्टाइल के लिए भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसी को ध्यान रखते हुए एक्ट्रेस, अक्सर ग्लैमरस अवतार लेकर फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आ रही हैं। वहीं लेटेस्ट […]

Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही ने सेक्विन गाउन में फिर ढाया कहर, यूजर बोला- 'मुझसे शादी करोगी'
Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही ने सेक्विन गाउन में फिर ढाया कहर, यूजर बोला- 'मुझसे शादी करोगी'

Nora Fatehi Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हर अंदाज निराला है। एक्ट्रेस अपने परफेक्ट फिगर के साथ-साथ अपने स्टनिंग स्टाइल के लिए भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसी को ध्यान रखते हुए एक्ट्रेस, अक्सर ग्लैमरस अवतार लेकर फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आ रही हैं। वहीं लेटेस्ट पोस्ट में नोरा फतेही को सेक्विन गाउन में जलवा बिखेरते देखा जा रहा है, जिसको देख फैंस को पसीना आ गया है।

और पढ़िएMaarrich Trailer: ‘मारिच’ की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने आ रहे तुषार कपूर, दमदार किरदार में नसीरुद्दीन शाह-राहुल देव

Nora Fatehi ने नए लुक से छुड़ाए फैंस के पसीने

नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद का एक वीडियो (Nora Fatehi Video) साझा किया है। इस क्लिप में डीवा, ब्राउन और सिल्वर कलर की बॉडी फिटिंग-सेक्विन गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के ओवरऑल लुक की बात करें तो, उन्होंने गाउन के साथ बालों की पोनी बना रखी है। साथ ही ड्रामा आई-मेकअप कर न्यूड मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में ग्लो करती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही ने मैचिंग ईयरिंग के जरिए अपने लुक को एक्सेसराइज किया है।

कैप्शन से भी बटोरी लाइमलाइट

नोरा फतेही अपने स्टनिंग पोस्ट्स के साथ-साथ उनके कैप्शन को लेकर भी खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। वहीं एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है,’दानव के शरीर में एक एंजल।’ साथ ही उन्होंने ब्लैक हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। एक्ट्रेस के हर पोस्ट की तरह उनका ये वीडियो भी सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है और लोग इसे लाइक कर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

और पढ़िएNysa Devgan Bollywood Debut: बॉलीवुड डेब्यू करेंगी Ajay Devgn की बेटी न्यासा? एक्टर ने बताया सच

फैन ने रख दिया शादी का प्रस्ताव

नोरा फतेही के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’नोरा मैम नाम ही काफी है।’ दूसरे ने लिखा है,’कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।’ वहीं एक अन्य यूजर नोरा की खूबसूरती पर फिदा होकर शादी का प्रस्ताव रखते नजर आए हैं। साथ ही बाकी फैंस को नोरा की तारीफ कर हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा गया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 18, 2022 02:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.