---विज्ञापन---

Mukesh Chhabra: कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां का हुआ देहांत, तमाम सेलेब्स की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Mukesh Chhabra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के लिए यह वक्त बहुत मुश्किल है। दरअसल उनकी मां कमला छाबड़ा का देहांत हो गया है। वह करीब दो हफ्तों से मुंबई के ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती थी जिसके बाद कल उन्होंने आखिरी सांस ली। इस खबर के बाद से उनके परिवार वाले […]

Mukesh Chhabra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के लिए यह वक्त बहुत मुश्किल है। दरअसल उनकी मां कमला छाबड़ा का देहांत हो गया है। वह करीब दो हफ्तों से मुंबई के ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती थी जिसके बाद कल उन्होंने आखिरी सांस ली। इस खबर के बाद से उनके परिवार वाले और करीबियों के लिए यह वक्त बेहद ही मुश्किल है।

काफी वक्त से चल रही थीं बिमार (Mukesh Chhabra)

सूत्रों से मिली खबर के अनुसर कमला छाबड़ा पिछले काफी दिनों से बेहद बिमार चल रही थीं जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया लेकिन बीते तीन दिनों से उनकी हालत ज्यादा नाजुक थी और वह होश में नहीं आ रही थीं। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। खुद मुकेश ने अपने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा किया। उनकी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स से लेकर आमजन तक उनके और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

स्टार्स ने जताया शोक

इस खबर के बाद से ही इंडस्ट्री के स्टार्स उनसे मिलने और उन्हें ढांढस बिठाने के लिए आ रहे हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, नूपुर सेनन, फराह खान, सुनील ग्रोवर, विकास बहल समेत कई स्टार्स शामिल हैं। कमला छाबड़ा का अंतिम संस्कार शुक्रवार 14 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में सुबह 10 कर दिया गया।

 

फेमस कास्टिंग डायरेक्टर हैं मुकेश छाबड़ा

मुकेश छाबड़ा को कौन नहीं जानता। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने अबतक लगभग 300 से भी ज्यादा फिल्मों के साथ ही साथ वेब सीरीज और ऐड में न जाने कितने लोगों को कास्ट किया है। आपको बता दें कि मुकेश ने सुशांत सिंह राजपूत, मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव और फातिमा सना शेख जैसे दर्जनों स्टार्स के करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

First published on: Apr 14, 2023 02:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.