---विज्ञापन---

28 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद घर लौटी लता मंगेशकर

भारत की बेटी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) मुंबई ( Mumbai)  के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 28 दिनों तक एडमिट रहने के बाद अब डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी हैl उन्होंने लिखा है, 'नमस्कार, पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में थी। […]

भारत की बेटी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) मुंबई ( Mumbai)  के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 28 दिनों तक एडमिट रहने के बाद अब डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी हैl उन्होंने लिखा है, 'नमस्कार, पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में थी। मुझे निमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं फिर घर जाऊं। आज मैं घर वापस आ गई हूं। ईश्वर माई बाबा के आशीर्वाद और आप सबके प्यार, प्रार्थना से मैं अब ठीक हूं। मैं आप सभी की ह्रदय से आभारी हूं।'

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, 'मेरे ब्रिज कैंडी के डॉक्टर सच में फरिश्ते हैं। यहां का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है। आप सभी की मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूं। यह प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे। गौरतलब है कि भारत रत्न लता मंगेशकर  (Lata Mangeshkar) ब्रिज कैंडी अस्पताल से 28 दिनों के बाद डिस्चार्ज हो कर आई है। 

लता मंगेशकर  (Lata Mangeshkar) की हालत को लेकर अफवाहें भी उड़ी। इसके बाद उनके सोशल मीडिया से कई मौकों पर उनकी सेहत की जानकारी दी गई। लता मंगेशकर  (Lata Mangeshkar) की हालत पर सोशल मीडिया पर भी खूब चिंता व्यक्त की गई थीं और सभी उनकी लंबी आयु की कामना कर रहे थे। 

लता मंगेशकर  (Lata Mangeshkar) ने अंग्रेजी और हिंदी भाषाओँ में ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी हैं। सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होकर घर आने की खबर के बाद सभी हर्ष जता रहे हैं। 

First published on: Dec 08, 2019 12:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.