Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kapil Sharma फिर कहेंगे Kis Kisko Pyar Karoon? बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट को ऑफर

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा अपनी सुपरहिट फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' सिक्वल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ रहा है आइए जानते हैं कि कॉमेडियन किसके साथ करेंगे रोमांस...

---विज्ञापन---

Kis Kisko Pyaar Karoon 2
Kis Kisko Pyaar Karoon 2

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के सीक्वल के साथ बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। यह खबर उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि किसते साथ वह रोमांस करते दिखेंगे।

ये एक्ट्रेस बनेंगी कपिल की एक्ट्रेस?

रिपोर्टेस की मानें तो फिल्म में निमृत कौर अहलूवालिया की एंट्री की चर्चा हो रही है। निमृत हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म से सुर्खियां बटोरी थीं। अब वह बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। हालांकि, अभी तक उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इंडस्ट्री में चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार वह अब कपिल की फिल्म का लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

Nimrit Kaur Ahluwalia To Make Her Hindi Film Debut With Kis Kisko Pyaar  Karoon 2 Opposite Kapil Sharma, Shooting Kickstarts In Mumbai

फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के सीक्वल की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस बार भी फिल्म का डायरेक्शन अब्बास-मस्तान कर रहे हैं। इन्होंने ही पहली फिल्म को भी डायरेक्ट किया था। फिल्म को वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

कपिल शर्मा ने मुंबई में 'किस किसको प्यार करूं 2' की शूटिंग शुरू की

फिल्म में दिखेगा हंसी और कंफ्यूजन का तड़का

फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ की तरह ही इस बार भी कहानी में जबरदस्त हंसी-मजाक और कंफ्यूजन देखने को मिलने वाला है। पिछली बार कपिल शर्मा के रोल कुमार शिव राम किशन को तीन बीवियों और एक गर्लफ्रेंड के साथ फंसा हुआ दिखाया गया था। इस बार कहानी में क्या नया ट्विस्ट होगा इसका सबको इंतजार है। कपिल शर्मा के अलावा फिल्म में मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। मनजोत इससे पहले ‘फुकरे’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: Shooting For Kapil Sharma-Led Sequel Officially  Begins!

यह भी पढे़ं:  Bigg Boss OTT 4 Release: शो पर सामने आया ताजा अपडेट, होस्ट का नाम रिवील

---विज्ञापन---

कब होगी रिलीज?

फिल्म की शूटिंग अभी शुरू हुई है, इसलिए इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि यह फिल्म 2025 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ सकती है।

यह भी पढे़ं: Mohammad Siraj और आशा भोसले की पोती के अफेयर की अफवाहों पर लगा विराम, दोनों ने बताई रिश्ते की सच्चाई

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 27, 2025 02:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola